देश भर में सेवा कार्यों के सुचारू संचालन हेतु अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन ने किया अग्र कल्याण कोष का गठन. राष्ट्रीय समन्वय समिति के माध्यम से दी जाएगी कार्यों को गति



देश भर में सेवा कार्यों को सुचारू संचालन हेतु अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन ने किया अग्र कल्याण कोष का गठन. राष्ट्रीय समन्वय समिति के माध्यम से दी जाएगी कार्यों को गति
बिलासपुर से हमारे संवाददाता की विशेष खबर
बिलासपुर -देश दुनिया में अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांतों पर चलते हुए उनके बताएं मार्ग को आत्मसात करते हुए सेवा तथा रचनात्मक कार्यों को गति देने वाली पूरे विश्व में अग्रवाल समाज की सबसे सक्रिय संस्था अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन ने अपने सेवा कार्यों के सुचारू संचालन हेतु नवरात्रि के पावन मौके पर अग्र कल्याण कोष गठन के अंतर्गत राष्ट्रीय समन्वय समिति एवं राष्ट्रीय समिति का गठन किया है। संस्था के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल कल्याण कोष के अंतर्गत एक 8 सदस्यीय राष्ट्रीय समिति एवं 32 सदस्यीय राष्ट्रीय समन्वय समिति” का गठन किया गया है।राष्ट्रीय समिति में छत्तीसगढ़ से जगदीश प्रसाद अग्रवाल बिल्हा को राष्ट्रीय चेयरमैन (अग्र कल्याण कोष) तथा सुभाष गोयल अंबिकापुर एवं श्रीमती अरुणा दिनेश अग्रवाल बिलासपुर को राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन मनोनीत किया गया है।
इसी क्रम में राष्ट्रीय समन्वय समिति” में छत्तीसगढ़ से रामावतार अग्रवाल सक्ती, मुकेश अग्रवाल रायपुर, मयंक अग्रवाल झलप एवं रवि केडिया बिल्हा को राष्ट्रीय सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के केंद्रीय मुख्यालय में बताया है कि उक्त समितियों का गठन संगठनात्मक कार्य प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से किया गया है। जिससे देश भर में विभिन्न इकाइयों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर, त्वरित एवं प्रभावी सहायता सुनिश्चित की जा सके।अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल कल्याण कोष के अंतर्गत संचालित पंच अग्र कल्याण योजनाए अग्र शिक्षा कल्याण, अग्र लाडली विवाह, अग्र स्वास्थ्य कल्याण, अग्र वरिष्ठ कल्याण एवं अग्र आपदा कल्याण के माध्यम से समाज के जरूरतमंद बंधुओं को योजनाबद्ध एवं प्रभावी सहयोग प्रदान किया जाएगा।नवगठित समितियों के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभ कामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया गया है कि वे पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं सेवा भाव से कार्य करते हुए समाज कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे तथा श्री अग्रसेन जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे


