शक्ति के सीबीएसई संस्कार पब्लिक स्कूल में अंतरसदनीय प्रतियोगिताओं का हुआ उत्साहपूर्ण आयोजन.निर्णायक के रूप में त्रिलोकचन्द जायसवाल सहित दिग्गज हस्तियां रही मौजूद

शक्ति के सीबीएसई संस्कार पब्लिक स्कूल में अंतरसदनीय प्रतियोगिताओं का हुआ उत्साहपूर्ण आयोजन.निर्णायक के रूप में त्रिलोकचन्द जायसवाल सहित दिग्गज हस्तियां रही मौजूद kshititech
शक्ति के संस्कार पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम

शक्ति के सीबीएसई संस्कार पब्लिक स्कूल में अंतरसदनीय प्रतियोगिताओं का हुआ उत्साहपूर्ण आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -संस्कार पब्लिक स्कूल, सक्ती में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, संप्रेषण कौशल एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अंतरसदनीय प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया।प्रतियोगिताओं में मिल्खा हाउस, नीरज हाउस, ध्यानचंद हाउस एवं कपिल हाउस के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों के लिए “दिखाओ और बताओ”प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने विभिन्न वस्तुओं एवं विषयों पर आत्मविश्वासपूर्वक अपने विचार प्रस्तुत किए।कक्षा तृतीय से पंचम तक के विद्यार्थियों ने “पर्यावरण बाजार” प्रतियोगिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, पुनर्चक्रण एवं सतत विकास का संदेश देते हुए पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों का आकर्षक प्रदर्शन किया।कक्षा षष्ठी से अष्टम तक के विद्यार्थियों ने “मिलेट महोत्सव” प्रतियोगिता में श्रीअन्न (मोटे अनाज) से तैयार पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों का प्रदर्शन कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।कक्षा नवमी से द्वादश तक के विद्यार्थियों ने “प्रभावी प्रस्तुति (युगल)” प्रतियोगिता में नवाचार, उद्यमशीलता एवं प्रभावी वक्तृत्व कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।प्रतियोगिताओं के निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन हेतु विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को निर्णायक के रूप में आमंत्रित किया गया। नर्सरी से कक्षा द्वितीय की प्रतियोगिता का मूल्यांकन सत्य साई फाउंडेशन की सदस्य सुश्री अंजू लता यादव ने किया। कक्षा तृतीय से पंचम की प्रतियोगिता के निर्णायक वंदना एंटरप्राइजेज के संस्थापक श्री त्रिलोक चंद जायसवाल जी थे । कक्षा षष्ठी से अष्टम की प्रतियोगिता का मूल्यांकन जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के भौ

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading