दिव्यांगों के कल्याण हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं एवं व्यक्तियों को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार. 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

दिव्यांगों के कल्याण हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं एवं व्यक्तियों को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार. 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -आगामी 03 दिसम्बर 2026 को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।उप संचालक, समाज कल्याण कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु नामांकन एवं आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाएं भारत सरकार के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल www.awards.gov.in⁠ पर निर्धारित श्रेणियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नामांकन एवं आवेदन की प्रक्रिया 15 मई 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पात्र व्यक्तियों एवं संस्थाओं से निर्धारित समयावधि में आवेदन करने की अपील की है। साथ ही संबंधित विभागों एवं स्वेच्छिक संस्थाओं को भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading