बारिश में घुल गया भारत इंग्लैंड के बीच t20 का पहला मैच. अय्यर ने कप्तानी संभालते ही किया बड़ा धमाका


बारिश में घुल गया भारत इंग्लैंड के बीच t20 का पहला मैच
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच बारिश से धुला। जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन बनाए। इसके बाद बारिश आई और इंग्लैंड की पारी शुरू नहीं हो सकी और मैच रद करना पड़ा।मैच में अभिषेक शर्मा ने 59 रन बनाए, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 68 रन की पारी खेली। वे इंग्लैंड में टी-20 फिफ्टी लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बने। इतना ही नहीं, अय्यर ने अपने 5000 इंटरनेशनल रन भी पूरे किए।पहली पारी के 15वें ओवर में कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी फिफ्टी पूरी की। टी-20 में यह उनकी 9वीं और बतौर भारतीय कप्तान पहली फिफ्टी है। श्रेयस इंग्लैंड में जाकर टी-20 में फिफ्टी लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं।

