*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्तीसामाजिक

50 हजार से 1 लाख तक की मिलेगी प्रोत्साहन राशि- 1 मार्च को रायपुर में होगा विकलांग जोड़ों का सामूहिक विवाह, अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद छत्तीसगढ़ ने किया है आयोजन,कार्यक्रम को लेकर सदस्यों को दी गई जिम्मेदारिया, सत्येंद्र अग्रवाल ने कहा सभी धर्म-संप्रदाय के लोग शामिल होंगे आयोजन में

50 हजार से 1 लाख तक की मिलेगी प्रोत्साहन राशि- 1 मार्च को रायपुर में होगा विकलांग जोड़ों का सामूहिक विवाह, अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद छत्तीसगढ़ ने किया है आयोजन,कार्यक्रम को लेकर सदस्यों को दी गई जिम्मेदारिया, सत्येंद्र अग्रवाल ने कहा सभी धर्म-संप्रदाय के लोग शामिल होंगे आयोजन में kshititech
विकलांग सामूहिक विवाह के आयोजन को लेकर तैयारी बैठक

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद, कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल, मारवाड़ी युवा मंच रायपुर सेंट्रल और सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम की रविवार को आशीर्वाद भवन बैरनबाजार में हुई संयुक्त बैठक में विकलांग जनों के 16 वें राज्य स्तरीय सामूहिक विवाह समारोह के लिए विविध कार्यक्रम और व्यवस्था समितियां बनाकर सेवाभावियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस बैठक में पूरे प्रांत से बड़ी संख्या में परिषद समेत अन्य संगठनों के सदस्यों की उपस्थिति उत्साहजनक रही। परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष सत्येन्द्र अग्रवाल ने सभी का स्वागत करते हुए सामूहिक विवाह समारोह की जानकारी देते हुए बताया कि 28 फरवरी एवं एक मार्च को आशीर्वाद भवन में आयोजित किए जा रहे इस विवाह के लिए अब तक लगभग 20 जोड़े तय हो चुके हैं और 23 फरवरी तक और भी जोड़े तय हो जाएंगे।संयोजक वीरेंद्र पांडे ने आह्वान कर कहा कि किसी भी सेवा कार्य में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी, सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार करें ताकि ज्यादा से ज्यादा विकलांग जोड़े इस सामूहिक विवाह में सम्मिलित हों। इसी कड़ी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती अनुराधा दुबे सहसंयोजक घनश्याम पोद्दार एवं कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते कहा कि जिस कार्यक्रम में कार्यकर्ता अपना कार्य पूरे समर्पण से करते हैं उस कार्यक्रम में कभी भी जन और धन की कमी नहीं होती। इस आयोजन के माध्यम से अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद व सहयोगी संगठनों के सेवा कार्यों का 25 सालों का इतिहास अंकित होगा। हमें गर्व है कि यह एकमात्र संस्था है जो विकलांगता के क्षेत्र में अनेक प्रकार के कार्य करती है। बहुत जल्द ही राजनीति क्षेत्र में भी विकलांगों को स्थान उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा

वहीं प्रांतीय महामंत्री संतोष तिवारी (पारीक) ने बताया कि आप सभी सोशल मीडिया के जरिए और जिस भी क्षेत्र में भी है वही आप सभी इस कार्यक्रम का प्रचार प्रसार करें, निस्संदेह पूर्व की तरह हमारी संस्था सेवा के इस क्षेत्र में सफलता हासिल ओर हमारे इस सेवा कार्य का उद्देश्य सफल होगा आपका प्रयास हम कार्यकर्ताओ को सबल प्रदान करेगा , कान्यकुब्ज सभा एवं शिक्षा मंडल के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने जोड़े तय होने पर लोगों को आयोजन समिति को शीघ्र सूचित करने की अपील की ताकि उन्हें भी सामूहिक विवाह में शामिल कर आवश्यक तैयारियां की जा सकें। राजेश दीक्षित संजय अवस्थी, एवं योगेश शर्मा ने सभी का आभार साधुवाद व्यक्त किया।पंजीयन व्यवस्था समिति-कार्यक्रम के सहसंयोजक श्रीमती अनुराधा दुबे व डी एस कुशवाह ने सदस्यों से इस आयोजन के लिए तन-मन और धन से जुड़ने का आग्रह करते हुए विभिन्न कमेटियां से कार्य करने पर जोर दिया,जिसमें प्रमुख कार्य पंजीयन व्यवस्था का प्रभार सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम से अध्यक्ष प्रकाश सुरावधनीवार, दीपक अग्रवाल, पारस सोनी की टीम व नवीन भूषणिया, अजय शर्मा, कमल गुप्ता संतोषबजाज, पवन सोनी,अजय यदु सहित बिलासपुर के नित्यानंद अग्रवाल मदन मोहन अग्रवाल आर के गेंदले परमार जी, एवं दीपक अग्रवाल, पारस सोनी को सौंपा गया,गृहस्थी सामग्री संग्रहण व मेहंदी हल्दी रश्म व महिला संगीत समिति-सभी विवाहित जोड़ों को दान स्वरूप कपड़े, बर्तन, श्रृंगार सामग्री, सूटकेस, कुकर, पंखा एवं अन्य सामग्री की व्यवस्था समाज द्वारा दिये हुए दान से की जाती है। जिसकी जिम्मेदारी श्रीमती अनुराधा दुबे के नेतृत्व में महिला मंडल की श्रीमती लीला ओझा, पूजातिवारी,अनिता अग्रवाल, निशा अग्रवाल, संगीता यदु, आशा तिवारी, दिव्या अग्रवाल, मालती दुबे, श्वेता अग्रवाल, प्रांजलि सेन, शीतल भूषणिया, निधि ओझा, सरोज शैफी शकुंतला तिवारी व सभी संस्थाओं की महिला सदस्यों को सौंपी गई। यह समिति सभी सामग्री की व्यवस्था से लेकर पैकिंग तक का कार्य 23 फरवरी से प्रारंभ कर देगी। साथ ही यह समिति 28 फरवरी को शाम 4 बजे से मेहंदी, हल्दी की रश्म व महिला संगीत कार्यक्रम को संचालित करेगी। वहीं संगीत संध्या रामदास अग्रवाल और उनकी टीम करेगी और मांगलिक गीतों का गायन महिला सदस्यों द्वारा किया जाएगा

भोजन व्यवस्था समिति-भोजन व्यवस्था, नितेश अग्रवाल, त्रिपद जैन,श्याम शर्मा, संतोष बजाज सुभाष अग्रवाल, क्षितिज
अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, राजू अग्रवाल, योगेश शर्मा रवि शर्मा, हरिकिशन शर्मा, विनोद सेन, तरुण शर्मा विमल शुक्ला सहित अन्य सदस्यों को दी गई। वैवाहिक विधि का कार्य आर्य समाज के प्रमुख आचार्य जगबंध,एवं 25 सदस्यों की टीम द्वारा किया जाएगा। सभी जाति व धर्म के अनुसार विवाह विधि सम्पन्न कराई जाएगी।आवास समिति-27 फरवरी से जो भी विकलांग भाई-बहन और उनके परिवार जनों के ठहरने की व्यवस्था कान्यकुब्ज ब्राह्मण सभा के सदस्यों द्वारा भवन में ही की जाएगी, जिसे गौरव शुक्ला, सुशील तिवारी प्रभात पांडे विजय शुक्ला सुरेश मिश्रा,, राजेश दीक्षित, प्रशांत तिवारी ,राजेश त्रिवेदी व अन्य सदस्य सम्हालेंगे।वैवाहिक कार्य एवं आशीर्वाद समारोह-एक मार्च को सुबह 10:00 बजे सामूहिक विवाह के कार्यक्रम सम्पन्न कराए जाएंगे उसके बाद शाम 4:00 बजे आशीर्वाद समारोह प्रारंभ किया जाएगा जिसको संपन्न कराने हेतु युवा टीम के सदस्य हेमन्त तिवारी, नवीन भूषणीया, तरुण शर्मा, रवि शर्मा दीपक अग्रवाल पवन सोनी विकास तिवारी आशुतोष शर्मा की टीम लगातार सेवा कार्य करेगे,नवविवाहित जोड़ों के लिए 50,000 से एक लाख प्रोत्साहन राशि का प्रावधान-उल्लेखनीय है कि 21 दिसंबर को आशीर्वाद भवन मैं संपन्न विकलांगों के परिचय सम्मेलन में 278 विकलांग युवक युवती ने अपना पंजीयन कराया अपना परिचय दिया जिसमें 18 जोड़े विवाह योग्य अब तक किए जा चुके है अभी विकलांग युवक युवती का पंजीयन जारी है पंजीयन की अंतिम तिथि तारीख 23फरवरी 2026 तक है विकलांग जोड़ों को 28 फरवरी शनिवार सुबह 9:00 बजे आशीर्वाद भवन पहुंचना आवश्यक है छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नवविवाहित विकलांग जोड़ों को ₹50000 से एक लाख तक विवाह प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान है साथ ही आयोजन समिति द्वारा प्रत्येक नव दंपत्ति को गृहस्थ संबंधित संपूर्ण सामग्री प्रदान की जाएगी विकलांग विवाह का संपूर्ण आयोजन निशुल्क रखा गया है

50 हजार से 1 लाख तक की मिलेगी प्रोत्साहन राशि- 1 मार्च को रायपुर में होगा विकलांग जोड़ों का सामूहिक विवाह, अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद छत्तीसगढ़ ने किया है आयोजन,कार्यक्रम को लेकर सदस्यों को दी गई जिम्मेदारिया, सत्येंद्र अग्रवाल ने कहा सभी धर्म-संप्रदाय के लोग शामिल होंगे आयोजन में kshititech
विकलांग सामूहिक विवाह के आयोजन को लेकर तैयारी बैठक
50 हजार से 1 लाख तक की मिलेगी प्रोत्साहन राशि- 1 मार्च को रायपुर में होगा विकलांग जोड़ों का सामूहिक विवाह, अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद छत्तीसगढ़ ने किया है आयोजन,कार्यक्रम को लेकर सदस्यों को दी गई जिम्मेदारिया, सत्येंद्र अग्रवाल ने कहा सभी धर्म-संप्रदाय के लोग शामिल होंगे आयोजन में kshititech
विकलांग सामूहिक विवाह के आयोजन को लेकर तैयारी बैठक
50 हजार से 1 लाख तक की मिलेगी प्रोत्साहन राशि- 1 मार्च को रायपुर में होगा विकलांग जोड़ों का सामूहिक विवाह, अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद छत्तीसगढ़ ने किया है आयोजन,कार्यक्रम को लेकर सदस्यों को दी गई जिम्मेदारिया, सत्येंद्र अग्रवाल ने कहा सभी धर्म-संप्रदाय के लोग शामिल होंगे आयोजन में kshititech
विकलांग सामूहिक विवाह के आयोजन को लेकर तैयारी बैठक

प्रातिक्रिया दे

Back to top button