बरसात पूर्व शक्ति शहर में नालियों की सफाई का चल रहा अभियान. अन्य जिलों से भी स्वच्छता कर्मचारियों को बुलाकर दिया जा रहा अभियान को गति.नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर ने कहा- गंदे पानी निकास की बेहतर व्यवस्था को किया जा रहा दुरुस्त. सीएमओ पांडेय ने कहा- प्लास्टिक के डिस्पोजलों को नाली में ना फेंके



बरसात पूर्व शक्ति शहर में नालियों की सफाई का चल रहा अभियान. अन्य जिलों से भी स्वच्छता कर्मचारियों को बुलाकर दिया जा रहा अभियान को गति.नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर ने कहा- गंदे पानी निकास की बेहतर व्यवस्था को किया जा रहा दुरुस्त. सीएमओ पांडेय ने कहा- प्लास्टिक के डिस्पोजलों को नाली में ना फेंके
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -आने वाले 2 महीने के बाद वर्षा ऋतु को देखते हुए शक्ति नगर पालिका क्षेत्र के सभी 18 वार्डों में प्रमुख मार्गों के किनारे नालियों की सफाई का वृहद अभियान इन दोनों स्थानीय प्रशासन द्वारा चलायाजा रहा है। तथा नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद पांडेय के मार्गदर्शन में जहां स्वच्छता कर्मचारी जुटे हुए हैं। तो वहीं शहर में नालियों की संख्या को देखते हुए अन्य जिलों से भी स्वच्छता कर्मचारी बुलाए गए हैं। जो कि दिनभर नालियों से मलमें को निकालने का काम कर रहे हैं। एवं नालियों से निकाले गए मलमें को त्वरित उठाकर अन्यत्र फेंका जा रहा है। किंतु वर्तमान में नालियों की सफाई के दौरान यह बात देखने को मिल रही है कि आम नागरिकों को बार-बार जागरूक करने के बावजूद नालियों में ही प्लास्टिक के डिस्पोजल एवं अन्य कांच की बोतलों को फेंक दिया जाता है। जिसके चलते नालियों में जाम की स्थिति बनी रहती है। एवं नगर पालिका प्रशासन द्वारा बार-बार इस संबंध में आम नागरिकों तथा शहर वासियों को अवगत कराया जाता है किंतु इसके बावजूद कहीं न कहीं नागरिकों की उदासीनता के चलते यह स्थिति उत्पन्न हो रही है। नगर पालिका प्रशासन ने शहर वासियों एवं जनप्रतिनिधियों से भी आग्रह किया है कि वे अपने वार्डों में। अपने मोहल्लो में। नालियों में किसी भी प्रकार के प्लास्टिक के डिस्पोजल एवं अन्य सामानों को ना डालें ।प्रशासन द्वारा डोर टू-डोर कचरा एकत्रित करने का काम स्वच्छता दीदियों के माध्यम से करवाया जाता है। एवं आप सभी उन तक अपने कचरे को दे या कि आपके मोहल्ले में निर्धारित कचरा स्थल में ही कचरा डालें। जिससे समय पर यह कचरा उठ सके
वही नगर पालिका शक्ति के चल रहे इस विशेष स्वच्छता अभियान में जहां शहर वासी भी बढ़-चढ़कर सहयोग दे रहे हैं। तो वहीं जनप्रतिनिधि भी अपने-अपने वार्डों में इन स्वच्छता कर्मचारियों को मार्गदर्शन देकर सफाई के काम को संचालित करवा रहे हैं।उल्लेखित हो की बरसात के मौसम में शक्ति शहर में अनेकों बार भारी बारिश होने के कारण नालियों का पानी सड़क पर आ जाता है।जिसके चलते आवागमन में बाधा होती है। इन्हें सभी परेशानियों को देखते हुए नगर पालिका ने समय पूर्व ही यह पहल की है। जिससे नालियों का गंदा पानी सुचारु रूप से निकास हो सके एवं आम नागरिकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े. नालियों की सफाई के साथ-साथ इन दोनों प्रशासन द्वारा शाम के समय भी शहर में प्रमुख मार्गो में झाड़ू एवं सफाई का कार्य भी कराया जा रहा है। तथा इस कार्य में जहां स्वच्छता दीदिया भी बढ़-चढ़कर भरी गर्मी के बावजूद इस काम को गति दे रही है। तो वहीं शहर भी अभियान के चलते साफ सुथरा नजर आने लगा है। एवं नगर पालिका प्रशासन ने भी कहा है कि शहर के सभी नागरिक अपने इस शक्ति शहर को साफ। सुथरा एवं स्वच्छ रखने का संकल्प लें तथा सतत प्रशासन के कार्यों में सहयोग प्रदान करते रहें



