शक्ति जिले में साहू समाज के सक्रिय समाज बंधुओ को प्रकोष्ठों में मिली अहम जिम्मेदारी जिला साहू संघ के अध्यक्ष प्रकाश साहू ने किया 10 नए प्रकोष्ठों का गठन. पूरे प्रदेश में अनुशासित जिला संगठन के रूप में पहचान स्थापित की है शक्ति जिले के जिला साहू संघ ने

शक्ति जिले में साहू समाज के सक्रिय समाज बंधुओ को प्रकोष्ठों में मिली अहम जिम्मेदारी जिला साहू संघ के अध्यक्ष प्रकाश साहू ने किया 10 नए प्रकोष्ठों का गठन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जिला साहू संघ सक्ती के जिलाध्यक्ष प्रकाश साहू ने सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा और गति देने के लिए जिले के मनोनीत प्रकोष्ठ पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। इस नई टीम में समाज के विभिन्न वर्गों युवा, महिला, किसान, व्यापारी और शिक्षाविदों को शामिल कर एक संतुलित कार्यकारिणी तैयार की गई है।

​इन चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

​जिलाध्यक्ष द्वारा जारी सूची के अनुसार, समाज के विभिन्न क्षेत्रों के लिए संयोजकों की नियुक्ति की गई है जिसमें न्याय प्रकोष्ठ राम नरेश साहू, किसान प्रकोष्ठ खम्हन साहू, महिला प्रकोष्ठ श्रीमती तुलसी साहू, युवा प्रकोष्ठ राकेश साहू, व्यापारी प्रकोष्ठ पवन कुमार साहू, सांस्कृतिक एवं कला प्रकोष्ठ कोटेश्वर साहू, साहित्य एवं सूजन प्रकोष्ठ भगत राम साहू, विधि प्रकोष्ठ पुरुषोत्तम साहू (अधिवक्ता), कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ भूपेंद्र साहू, आईटी सेल प्रकोष्ठ सुशील साहू, जिम्मेदारी निभाएंगे

संगठन की मजबूती पर जोर

​नियुक्ति पत्र जारी करते हुए जिलाध्यक्ष प्रकाश साहू ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपेक्षा जताई कि सभी संयोजक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ करेंगे, ताकि समाज को एक नई दिशा और गति प्राप्त हो सके।

​अनुशासन और सक्रियता अनिवार्य

​संगठन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि ​सभी संयोजक अपनी कार्यकारिणी का विस्तार जिलाध्यक्ष के अनुमोदन से करेंगे। ​पदाधिकारियों की कार्यकुशलता और सक्रियता के आधार पर ही उनका मनोनयन निरंतर प्रभावी रहेगा।​सामाजिक बैठकों और कार्यक्रमों में नियमित उपस्थिति ही पद की निरंतरता का मुख्य मापदंड होगी।​संगठन से संबंधित किसी भी सार्वजनिक विचार या पत्राचार के लिए जिलाध्यक्ष की अनुमति अनिवार्य होगी। वही ​इस नियुक्ति से जिला साहू संघ सक्ती के सामाजिक कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है और उम्मीद जताई जा रही है कि नई टीम के आने से सामाजिक उत्थान के कार्यों को नया आयाम मिलेगा।

प्रातिक्रिया दे