शक्ति जिले में युक्ति करण से सरकारी स्कूलों की शिक्षा में हुआ बड़ा बदलाव, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ ही विद्यार्थियों में भी उत्साह, शक्ति जिले में पीएम सूर्य घर योजना का लाभ ले रहे लोग, शक्ति जिले में आदि कर्मयोगी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, कलेक्टर तोपनो साहब के मार्गदर्शन में जिले की जनता को मिल रहा शासन की योजनाओं का समुचित लाभ




शक्ति जिले में युक्ति करण से सरकारी स्कूलों की शिक्षा में हुआ बड़ा बदलाव, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ ही विद्यार्थियों में भी उत्साह, शक्ति जिले में पीएम सूर्य घर योजना का लाभ ले रहे लोग, शक्ति जिले में आदि कर्मयोगी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति-छत्तीसगढ़ शासन के युक्तियुक्तकरण की पहल से जिले में शिक्षा व्यवस्था मजबूत हो रही है। साथ ही विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्वक शिक्षा भी मिल रही है। शासकीय प्राथमिक शाला डड़ाई युक्तियुक्तकरण की पहल के पहले एकल शिक्षकीय शाला था। उक्त विद्यालय में केवल एक शिक्षक होने के कारण शिक्षण प्रदान करने में कठिनाई होती थीं, अब युक्तियुक्तकरण से एक और शिक्षिका सुश्री रोशी वंदना तिर्की की पदस्थापना शासकीय प्राथमिक शाला डड़ाई में की गई है। इससे विद्यार्थियों को संतुलित ढंग से शिक्षण उपलब्ध हो रहा है।शासकीय प्राथमिक शाला डड़ाई की शिक्षिका सुश्री सुलोचना सिदार ने युक्तियुक्तकरण की सकारात्मक पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि हमारा स्कूल पिछले कुछ वर्षों से एकल शिक्षकीय शाला था। जिससे छात्र-छात्राओं को उचित शिक्षा नही मिल पा रही थी। लेकिन अब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा युक्तियुक्तकरण की योजना लाई गई जिसके तहत हमारे विद्यालय में एक और शिक्षिका की नियुक्ति हुई। जिससे शाला में शिक्षा व्यवस्था मजबूत हूई है। इससे शिक्षण प्रदान करने में जो कमियां थी उसमें वृद्धि हो रही है। साथ ही गांव में शिक्षा को लेकर एक नई आश जगी है। शासकीय प्राथमिक शाला डड़ाई में नये शिक्षक की व्यवस्था हो जाने से विद्यार्थियों को अब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है।
सफलता की कहानी-दतौद निवासी श्री प्रभुलाल चंद्रा तीन किलोवाट का सोलर पैनल लगवाकर हो रहे लाभान्वित
सक्ति-पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए एक प्रभावी एवं लाभकारी योजना साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से राज्य के नागरिको को न केवल सस्ती और सतत बिजली मिल रही है, बल्कि लोग बिजली के मामले में आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहे हैं। योजना का उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को प्रोत्साहित करते हुए घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कराना है, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक लाभ के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित हो रही है। दतौद निवासी श्री प्रभुदयाल चंद्रा इस योजना के लाभार्थी हैं। उन्होंने बताया की उनके द्वारा अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप पैनल स्थापित कराया गया है जिससे सौर ऊर्जा के उत्पादन से वे लाभान्वित हो रहे है। योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा श्री चंद्रा को 78,000 रुपये की अनुदान राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की गई है। इस समन्वित सहयोग से नागरिकों पर वित्तीय भार में उल्लेखनीय कमी आई है तथा सौर ऊर्जा को अपनाने हेतु प्रोत्साहन मिला है। श्री चंद्रा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सौर ऊर्जा के माध्यम से न केवल बिजली की बचत हो रही है, बल्कि यह योजना हर परिवार को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना रही है। आने वाले समय में प्रदेश के प्रत्येक घर की छत पर यह सौर पैनल दिखाई देगा, जिससे महंगे बिजली बिल की चिंता समाप्त हो जाएगी। शासन की इस पहल से प्रदेश में हर वर्ग के नागरिक को सस्ती, सुलभ और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध हो रही है, जिससे पर्यावरणीय संतुलन कायम रखने में भी सहयोग मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रदेश में घरेलू उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित करने हेतु तकनीकी मार्गदर्शन, विभागीय सहायता और वित्तीय अनुदान की व्यवस्था की गई है। इससे न केवल विद्युत खपत में कमी आई है, बल्कि उपभोक्ताओं की आय में अप्रत्यक्ष रूप से वृद्धि भी हो रही है
आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सक्ति-कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सक्ती सीईओ एवं जिला नोडल अधिकारी श्री वासू जैन के निर्देशन में भारत सरकार की महत्वकांक्षी आदि कर्मयोगी अभियान के सफल संचालन के लिए 03 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलता पूर्वक संचालन किया गया। तीन दिवसीय इस प्रोसेस लैब में 7 लाईन डिपार्टमेंट, आदिवासी विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, वन विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग कृषि विभाग के डिस्ट्रिक्ट मास्टर ट्रेनर्स द्वारा 31 ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया। इन ब्लॉक लेवल मास्टर ट्रेनर्स द्वारा विलेज लेवल वालिंटियर्स को ट्रेनिंग दिया जाना है। 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले आदि सेवा पर्व का उद्देश्य उन चेंज लीडर्स को तैयार करना है, जो अपने ग्राम को सशक्त, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने के विजन 2030 का एक्शन प्लान बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन चेंज लीडर्स को तैयार करने की रूप-रेखा बनाने के साथ-साथ विभिन्न विभागीय योजनाओं की भी जानकारी दी गई ताकि प्रचार-प्रसार एवं विभागीय अभिसरण से भारत सरकार की इस वृहद एवं महत्वाकांक्षी योजना का लक्ष्य प्राप्त करने में सफल हो। सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला स्तर प्रतिष्ठा प्राप्त अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा ब्लॉक स्तर के चयानित अधिकारी कर्मचारियों से प्रतिष्ठा प्रदान किया गया । ताकि आदि कर्मयोगी अभियान का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा सके।


