सक्ति का ऐतिहासिक श्याम महोत्सव- शक्ति शहर में निकली श्याम महोत्सव पर निशान यात्रा, श्री राधा कृष्ण मंदिर में हुआ फागुन श्याम ग्यारस पर भजन संध्या, निशान यात्रा का हुआ जगह-जगह स्वागत, भजन उत्सव कार्यक्रम में उमड़ी श्याम प्रेमियों की भीड़





शक्ति शहर में निकली श्याम महोत्सव पर निशान यात्रा, श्री राधा कृष्ण मंदिर में हुआ फागुन श्याम ग्यारस पर भजन संध्या
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- शक्ति शहर में 27 फरवरी को श्री श्याम परिवार, श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति एवं महिला मंडल द्वारा संयुक्त रूप से श्री श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, इस अवसर पर सुबह श्री राधा कृष्ण मंदिर से भव्य निशान यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्याम प्रेमी हाथों में निशान उठाकर शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए श्री राधा कृष्ण मंदिर पहुंचे, तथा निशान यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्याम प्रेमियों का स्वागत किया गया तो वहीं अनेको स्थान पर पुष्प वर्षा भी की गई जहां बाबा खाटू श्याम के दरबार में भक्तों ने निशाना अर्पित किया तथा वहां आयोजन समिति द्वारा श्याम प्रेमियों के लिए नाश्ते की एवं प्रसाद की व्यवस्था की गई थी, तथा श्याम प्रेमियों के लिए श्री राधा कृष्ण मंदिर से गंतव्य तक जाने के लिए वाहनों की भी निशुल्क व्यवस्था थी, 27 फरवरी की रात्रि श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्याम महोत्सव का शुभारंभ हुआ, जिसमें खाटू वाले श्याम जी के दरबार को अद्भुत प्राकृतिक फूलों से सुसज्जित किया गया था, तो वहीं देश के विभिन्न स्थानों से प्रसिद्ध भजन गायको ने अपनी प्रस्तुति दी, तथा बाबा श्याम की ज्योत प्रज्वलित हुई एवं भक्तों के लिए भंडारा प्रसाद का भी आयोजन हुआ तथा इस भजन संध्या कार्यक्रम में भी भारी संख्या में श्याम प्रेमी मौजूद रहे तो वहीं आयोजन समिति की ओर से आगंतुक भजन गायको का भी स्वागत सम्मान किया गया











