हाई प्रोफाइल चोरी का मामला-नेताजी के निज सहायक पीए ने ही उनके घर से करी 20 लाख रुपए की चोरी.नेताजी ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट. नेताजी के ड्राइवर ने बताया- उन्होंने पीए कोआधी रात चोरी करते देखा

हाई प्रोफाइल चोरी का मामला-नेताजी के निज सहायक पीए ने ही उनके घर से करी 20 लाख रुपए की चोरी.नेताजी ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -राजद सुप्रीमो के बड़े बेटे और जनशक्‍त‍ि जनता दल के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष तेज प्रताप यादव के पटना स्‍थ‍ित आवास में चोरी हुई है।उन्‍होंने 20 लाख नकद, 2 तोले की सोने की चेन, सोने की एक अंगूठी, आईपैड, मैकबुक, लैपटॉप, आईफोन चोरी का आरोप लगाया है।इसकी शिकायत उन्‍होंने सचिवालय थाने में की है। इसमें अपने वैशाली निवासी निजी सहायक मोतीलाल राय को आरोपित किया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। तेज प्रताप ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। घर के विभ‍िन्‍न हिस्‍सों को भी द‍िखाया।बैग लेकर दीवार फांद गया मोतीलाल रायउन्‍होंने आवेदन में कहा है कि वैशाली जिले के विशनपुर सैद अली मनियारपुर निवासी पंजाबी राय के बेटे मोतीलाल राय ने उनके 42 हार्ड‍िंग रोड आवास में चोरी की है।तेज प्रताप यादव ने बताया है कि 22 जून को घर की आलमारी में पार्टी फंड के 20 लाख रुपये, समेत अन्‍य सामान चोरी हो गए।ड्राइवर समेत दो हैं मामले के गवाहउस दिन रात करीब 11:30 बजे ड्राइवर अनिल यादव और विशाल ने मोतीलाल राय को एक बैग लेकर आवास की बाउंड्री फांदकर जाते हुए देखा था।दोनों इस बात के साक्षी हैं कि मोतीलाल राय ने उनके घर में चोरी की है। उन्‍होंने आरोपित की गिरफ्तारी और सामान की बरामदगी की मांग की है।तेज प्रताप यादव को इन दिनों थाने का बार-बार चक्‍कर लगाना पड़ रहा है। दो दिन पहले ही उन्‍होंने आकाश यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।इसके साथ ही मुसीबत की घड़ी में अपने छोटे भाई तेजस्‍वी यादव को भी याद किया था। कहा था कि संकट की घड़ी में भाई को साथ खड़ा होना चाहिए।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading