जीएसटी रिफॉर्म मोदी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय- नारायण चंदेल, शक्ति के जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई जीएसटी पर बड़ी कार्यशाला, सांसद, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष सहित भाजपा के दिग्गज नेता रहे मौजूद




जीएसटी रिफॉर्म मोदी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय- नारायण चंदेल, शक्ति के जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई जीएसटी पर बड़ी कार्यशाला
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति-भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती एवम् आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवम नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म कार्यशाला का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय सक्ती में किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वक्ता विधानसभा के पूर्व नेताप्रतिपक्ष नारायण चंदेल जी एवं प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय, विशिष्ठ अतिथि सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, विद्या सिदार, पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा,सहित जिला पदाधिकारीगण मंचस्थ रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष गोपी सिंग ठाकुर जी ने किया,कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवम पं.दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया जिला स्तरीय संगोष्ठी व आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला मे भाजपा के प्रदेश ,जिला एवं मंडल के पदाधिकारी शामिल कार्यक्रम के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर भी उन्हें स्मरण किया गया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि आज पूरे देश में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा GST में किया गया बदलाव एक ऐतिहासिक कदम है, तथा इस बदलाव से जहां पूरे देश में उपभोक्ताओं को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है, तो वहीं 22 सितंबर से पूरे देश में इस बदलाव के तहत किए गए संशोधन लागू हो चुके हैं तथा हम सभी को नागरिकों को इन बातों को पहुंचना चाहिए कि आज केंद्र की सरकार ने इतना बड़ा निर्णय लिया है, आत्म निर्भर भारत पर अतिथि वक्ता प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय ने कहा कि नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म के तहत अब देश में सिर्फ दो टैक्स स्लैब 5 प्रतिशत एवम 18 प्रतिशत रहेंगे।जिससे रोजमर्रा की वस्तुए या तो टैक्स फ्री होंगी या फिर सिर्फ 5 प्रतिशत के स्लैब में रहेंगे, जीएसटी रिफॉर्म के माध्यम से सरकार विकास को बढ़ावा देने और लोगो के जीवन को आसान बनाने का काम कर रहीं है। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तरह स्थानीय उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है जिससे देश की जरूरतों को पूरा किया जा सके और विकास को बढ़ाया जा सकें। भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोपी सिंग ठाकुर ने स्वागत भाषण दिया, कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मोहन कुमारी साहू,दीपक अग्रवाल ने किया एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने आभार व्यक्त किया,कार्यक्रम में भूषण चंद्रा, उपाध्यक्ष नेतराम चंद्रा, रूपा सिंहदेव , अन्नपूर्णा राठौर,भुवन भास्कर यादव ,संजय रामचंद्र, रंजीत अजगले , सुशीला सिंहा,अरुण शर्मा,संपूर्णानंद मिश्रा,भवानी तिवारी ,जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव, अभिषेक शर्मा, आशीष तिवारी,पहलवान दास महंत, जीवेंद्र गबेल, मनहरण चंद्रा,दिनेश बरेठ,नटवर गौड़,संजय अग्रवाल,सोनू जायसवाल ,घनश्याम भारद्वाज, सहित जिला पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष महामंत्रीगण जनप्रतिनिधि इस कार्यशाला में शामिल हुए
د





