
अग्रवाल सभा रायपुर का दो दिवसीय परिचय सम्मेलन एवं अग्र मंथन के कार्यक्रम की भव्य शुरुआत



अग्रवाल सभा रायपुर का दो दिवसीय परिचय सम्मेलन एवं अग्र मंथन के कार्यक्रम की भव्य शुरुआत
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति,-अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित 4 एवं 5 अप्रैल को परिचय सम्मेलन एवं अग्र मंथन की भव्य शुरुआत आज अग्रसेन धाम के प्रांगण में हुई, प्रचार प्रसार प्रभारी श्री योगेश अग्रवाल ने बताया कि सुबह नो बजे से ही रजिस्ट्रेशन की शुरुआत कर दी गई एवं कार्यक्रम स्थल पर 80 प्रतिभागियों का पंजीयन हुआ एवं कुल 580 युवक युवतियों ने अपना पंजीयन कराया एवं एवं पूरे भारत से काफी संख्या में युवक एवं युवतियों ने परिचय सम्मेलन में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई, आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री राजेश अग्रवाल पर्यटन मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, श्री अमर अग्रवाल विधायक बिलासपुर, श्री गौरी शंकर अग्रवाल जी पूर्व विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, श्री जयसिंह अग्रवाल जी पूर्व विधायक ने दीप प्रज्वलन कर एवं महाराज अग्रसेन महाराज को माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की, आतिथ्य संबोधन में श्री राजेश अग्रवाल ने समाज के द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज द्वारा किए गए कार्यों की विस्तार से तारीफ की , श्री अमर अग्रवाल जी ने समाज के विभिन्न दायित्व की जानकारी देकर पूरे समाज के द्वारा पूरे प्रदेश में दिए गए योगदान की भरपूर प्रशंसा की, अध्यक्ष श्री विजय अग्रवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समाज के सभी लोगों को धन्यवाद दिया, मंच का संचालन महामंत्री श्री मनमोहन अग्रवाल जी ने किया, उदघाटन सत्र के बाद पूरे प्रदेश एवं बाहर से आए हुए युवक युवतियों का परिचय शुरू हुआ जिसका संचालन श्री योगेश अग्रवाल एवं उनकी पूरी टीम ने किया, सबसे खास बात कार्यक्रम की रही की लगभग पूरे भारत से युवक ओर युवतियों की सहभागिता कार्यक्रम में रही, सभी कैंडिडेट को एक खुला मंच दिया गया जिस में उसने अपना पूर्ण परिचय दिया , अग्रवाल सभा के सदस्यों ने जिसमेंस्वागत समिति, पंजीयन समिति, हेल्प डेस्क, आवास समिति, मंच व्यवस्था एवं अन्य जिम्मेदारी तय की थी सभी ने बहुत ही सुचारू रूप से संचालन किया, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष विजय अग्रवाल, संरक्षक श्री जगदीश अग्रवाल जी, हनुमान अग्रवाल, श्री राजेश अग्रवाल, श्री चतुर्भुज अग्रवाल,सहित श्री मनमोहन अग्रवाल, सतपाल जैन, किशन अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, कार्यक्रम प्रभारी श्री विशम्बर अग्रवाल जी एवं डॉ नीरज अग्रवाल जी,योगी अग्रवाल मनीष अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल कमल अग्रवाल , संजय अग्रवाल, दीपक गुप्ता युवा मंडल अध्यक्ष सौरव अग्रवाल, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती ममता अग्रवाल जी, युवती मंडल अध्यक्ष कंचन अग्रवाल सहित देश के सत्रह प्रदेशों के अग्रवाल समाज के सदस्य के सदस्य मौजूद थे

