*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षकों का चाम्पा में हुआ सम्मान समारोह, परमेश्वर स्वर्णकार रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित, क्रीड़ा भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष गोपेश्वर कहरा ने किया संचालन

राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षकों का चाम्पा में हुआ सम्मान समारोह, परमेश्वर स्वर्णकार रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित, क्रीड़ा भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष गोपेश्वर कहरा ने किया संचालन kshititech
चाम्पा में संपन्न शिक्षक सम्मान समारोह

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- शासकीय पूर्व माध्यमिक/ प्राथमिक शाला आरक्षी केंद्र चांपा में शिक्षक दिवस मनाया गया,इस अवसर पर राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक परमेश्वर स्वर्णकार,धनीराम वैद्यक, दिनेश शर्मा जी का शाल श्रीफल पेन से सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया।। विद्यालय के 25 होनहार प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित प्रोत्साहित किया गया।।विद्यालय में विगत वर्ष प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त व हॉकी खेल नृत्य संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 25 छात्र छात्राओं को मेडल व पुष्प देकर सम्मानित किया गया।।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक परमेश्वर स्वर्णकार ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते है। शिक्षक के द्वारा दी गई सीख सभी छात्र छात्राओं के जीवन को नई दिशा देकर उनके कैरियर निर्माण बेहतर नागरिक बनाने में मदद करता है। कार्यक्रम अध्यक्ष धनीराम वैद्यक ने सभी छात्र छात्राओं को अनुशासन के साथ अध्ययन करने की सीख दी। विशिष्ट अतिथि दिनेश शर्मा ने कहा की छात्र छात्राओं के लिए शिक्षक दीपक व दर्पण की भांति कार्य करता है।कार्यक्रम का संचालन छत्तीसगढ़ क्रीड़ा भारती के प्रांत उपाध्यक्ष गोपेश्वर कहरा ने आभार प्रदर्शन कुसुम खटकी ने किया। इस अवसर पर प्रधान पाठिका शांति कुजूर, सीमा तिवारी, ऋचा शर्मा, मधु पांडेय, आरती स्वर्णकार, गोदावरी देवांगन, दुर्गा यादव, गौरव कुमार के साथ सभी छात्र छात्रा उपस्थित थे

प्रातिक्रिया दे

Back to top button