छत्तीसगढ़ में शीघ्र ही सरकार ला रही है धर्मांतरण विधेयक- अंजू गबेल प्रांत घर वापसी प्रमुख। अंजू ने प्रेस वार्ता में कहा- 19 मार्च को शक्ति के दिव्य प्रेत दरबार में लोगों को मिलेगा संकटों से छुटकारा. अंजू ने कहा- धर्मांतरण से हिंदू धर्म को पहुंच रही भारी क्षति. लोगों को होना होगा जागरूक



छत्तीसगढ़ में शीघ्र ही सरकार ला रही है धर्मांतरण विधेयक- अंजू गबेल प्रांत घर वापसी प्रमुख। अंजू ने प्रेस वार्ता में कहा- 19 मार्च को शक्ति के दिव्य प्रेत दरबार में लोगों को मिलेगा संकटों से छुटकारा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश में दशकों से चल रहे धर्मांतरण को लेकर छत्तीसगढ़ की बिष्णु देव की सुशासन वाली सरकार के द्वारा वर्तमान विधानसभा सत्र में विधे यक लाया जाना है। तथा हम सभी सरकार की इस पहल का स्वागत करते हैं।उपरोक्त जानकारी 16 मार्च को स्थानीय शासकीय विश्रामगृह शक्ति में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान छत्तीसगढ़ प्रांत की घर वापसी प्रमुख एवं हिंदुत्व नेत्री श्रीमती अंजू गबेल ने कही। श्रीमती अंजू गवेल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आज धर्मांतरण चल रहा है। तथा उनके द्वारा अपने उच्च पदाधिकारी के मार्गदर्शन में लगातार इन धर्मांतरण को रोकने तथा धर्मांतरण से प्रभावित होने वाले परिवारों को पुनःघर वापसी करवाने की दिशा में ठोस पहल की जा रही है। तथा विगत वर्ष 25 दिसंबर को शक्ति के नंदेली भाटा वन प्रशिक्षण विद्यालय मैदान में आयोजित घर वापसी कार्यक्रम में लगभग 652 परिवारों एवं 2500 सदस्यों की घर वापसी की गई। तथा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर लगातार घर वापसी के कार्यक्रम हो रहे हैं।श्रीमती अंजू ने बताया कि ईसाई मिशनरियों द्वारा गरीब लोगों को बहला फुसला कर उनका धर्मांतरण करवाया जा रहा है। एवं धर्मांतरण के बहाने जहां वे हमारे हिंदू धर्म की परंपराओं को कुचलने में लगे हुए हैं तो वहीं धर्मांतरण से वे लगातार हमें क्षति पहुंचा रहे हैं। किंतु हमें जागरुक होने की आवश्यकता है। तथा हमारे आस पड़ोस। मोहल्ले या की शहर में ऐसी कोई भी धर्मांतरण संबंधी खबरें हमें लगे या जानकारी लगे तो तत्काल हमें इसकी सूचना देनी चाहिए। जिससे ऐसे धर्मांतरणों को रोका जा सके
श्रीमती अंजू गबेल ने बताया कि 19 मार्च को रामनवमी के पावन मौके पर जहां शक्ति में भव्य शोभायात्रा एवं दिव्य प्रेत दरबार का आयोजन होगा तो वही इस दिव्य प्रेत दरबार में मातंगी धाम के प्रमुख परम पूज्य प्रेम साइ जी महाराज लोगों को संकट से छुटकारा दिलाएंगे तो वहीं यह दिव्य प्रेत दरबार अपने आप में एक ऐसा दरबार है। जहां आने वाले लोगों को उनकी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। श्रीमती अंजू गबेल ने कहा कि 19 मार्च को शक्ति जिला मुख्यालय में हिंदू नव वर्ष के मौके पर थाना चौक स्थित सिद्ध श्री हनुमान मंदिर से महा आरती का कार्यक्रम कर यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए सामुदायिक भवन पहुंचेगी तथा इस रामनवमी के कार्यक्रम में सैकड़ो गांव के लोग शामिल होंगे तो वहीं इसकी वृहद रूप से तैयारी भी चल रही है। श्रीमती अंजू गबेल ने कहा कि धर्मांतरण हम सबके लिए एक गंभीर विषय है।एवं इसके लिए लगातार प्रयास भी हो रहे हैं। किंतु कहीं ना कहीं गरीब लोगों को अपना निशाना बनाकर ईसाई मिशनरियां अपने इस मिशन में सफल हो जा रही हैं। किंतु हम यदि जागरुक रहेंगे तो इन धर्मांतरण पर रोक लग सकेगी। श्रीमती अंजू ने कहा कि 19 मार्च के रामनवमी पर्व पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी हिंदू संगठन जोरो से तैयारी में जुटे हुए हैं। तथा सभी का सहयोग भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मिल रहा है। एवं कार्यक्रम के अतिथिगण 18 मार्च को ही शक्ति आएंगे। जिनका आगमन पर स्वागत भी किया जाएगा


