छत्तीसगढ़राजनैतिकरायपुरसक्ती

विधानसभा चुनाव के सरकारी व्यय प्रेक्षक ने ली जिले के तीनों विधानसभाओं की बैठक, चुनावी खर्च का किया मिलान, शक्ति जिले में शानदार चल रही भारत विकसित संकल्प यात्रा, कृषि विभाग की ड्रोन तकनीक को पसंद कर रहे किसान, विकसित भारत संकल्प यात्रा में पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू सहित भाजपा नेता कर रहे सहभागिता

<em>विधानसभा चुनाव के सरकारी व्यय प्रेक्षक ने ली जिले के तीनों विधानसभाओं की बैठक, चुनावी खर्च का किया मिलान, शक्ति जिले में शानदार चल रही भारत विकसित संकल्प यात्रा, कृषि विभाग की ड्रोन तकनीक को पसंद कर रहे किसान</em>, विकसित भारत संकल्प यात्रा में पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू सहित भाजपा नेता कर रहे सहभागिता kshititech
जिला कलेक्ट्रेट शक्ति में संपन्न विधानसभा चुनाव की व्यय संबंधी बैठक
<em>विधानसभा चुनाव के सरकारी व्यय प्रेक्षक ने ली जिले के तीनों विधानसभाओं की बैठक, चुनावी खर्च का किया मिलान, शक्ति जिले में शानदार चल रही भारत विकसित संकल्प यात्रा, कृषि विभाग की ड्रोन तकनीक को पसंद कर रहे किसान</em>, विकसित भारत संकल्प यात्रा में पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू सहित भाजपा नेता कर रहे सहभागिता kshititech
विकसित भारत संकल्प यात्रा में उपस्थित पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू
<em>विधानसभा चुनाव के सरकारी व्यय प्रेक्षक ने ली जिले के तीनों विधानसभाओं की बैठक, चुनावी खर्च का किया मिलान, शक्ति जिले में शानदार चल रही भारत विकसित संकल्प यात्रा, कृषि विभाग की ड्रोन तकनीक को पसंद कर रहे किसान</em>, विकसित भारत संकल्प यात्रा में पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू सहित भाजपा नेता कर रहे सहभागिता kshititech
शक्ति जिले में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा

विधानसभा चुनाव के सरकारी व्यय प्रेक्षक ने ली जिले के तीनों विधानसभाओं की बैठक, चुनावी खर्च का किया मिलान, शक्ति जिले में शानदार चल रही भारत विकसित संकल्प यात्रा, कृषि विभाग की ड्रोन तकनीक को पसंद कर रहे किसान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- आज जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विधानसभा निर्वाचन के तहत व्यय लेखा समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जांच व्यय प्रेक्षक श्री अतुल कुमार रामगोखे और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक व्यय प्रेक्षक, सहायक नोडल अधिकारी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों सक्ति, चंद्रपुर एवं जैजैपुर के अभ्यर्थियों एवम अभिकर्ताओं की उपस्थिति में बैठक लेकर समीक्षा की गई। विधानसभा निर्वाचन के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों सक्ति, चंद्रपुर एवं जैजैपुर के अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय और लेखा संबंधी विवरणों की जांच व्यय प्रेक्षक श्री अतुल कुमार रामगोखे द्वारा शुक्रवार को मिलान किया गया। जिला कार्यालय के प्रेरणा सभा कक्ष में तीनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी प्रत्याशियों एवं अभिकर्ताओं द्वारा निर्वाचन प्रचार-प्रसार के लिए किये गए सम्पूर्ण लेखा एवं व्यय संबंधी विवरण व्यय प्रेक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिसकी जांच व्यय प्रेक्षक के द्वारा की गई। व्यय अनुवीक्षण सेल द्वारा प्रस्तुत निर्वाचन व्यय की विस्तृत जानकारी पर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा सहमति दी गई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालेश्वर राम, सहायक व्यय प्रेक्षक श्री रवि अग्रवाल, सहित निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण से जुड़े अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले में शिविर के माध्यम से आमजनों को दी जा रही योजनाओं की जानकारी,जनपद पंचायत सक्ति अंतर्गत ग्राम देवरमाल में योजनाओं का लाभ उठाने शिविर में लोगों की उमड़ी भीड़

सक्ति-विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत निरंतर जिले के विभिन्न ग्रामों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम देवरमाल में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने एवं योजनाओं का लाभ लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के वाहन के पहुंचने पर ग्रामीण महिलाओं ने स्वागत किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत हितग्राहियों द्वारा विभिन्न योजनाओं से मिले लाभ के संबंध में अपने अनुभव साझा करते हुए आमजनों से योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया। शिविर में उपस्थित अधिकारियों द्वारा आम नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, वन नेशन वन कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार अपडेशन, सस्ती व अच्छी जेनेरिक दवाई आदि की जानकारी देने के साथ योजनाओं से वंचित हितग्राहियों से आवेदन लिए गए। यहां उनकी समस्याओं का भी समाधान किया गया। शिविर स्थल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में बीपी, शुगर की जाँच तथा दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। गौरतलब है कि जिले के चिन्हित ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने एवं जानकारी देने हेतु विभागों द्वारा स्टॉल लगाया जा रहा है। जहां पर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया एवं जरूरतमंद लोगों को आवेदन फार्म भरवाए जा रहे हैं। शिविर स्थल पर पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, ग्राम सरपंच, पंचगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा जिला नोडल अधिकारी एवम बीआरसीसी श्री राधेश्याम शर्मा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

ड्रोन तकनीक से नैनो यूरिया के छिड़काव का किया गया जीवंत प्रदर्शन,विकसित भारत संकल्प यात्रा से ग्रामीणों को जमीनी स्तर पर सीधे मिल रही योजनाओं की जानकारी और लाभ

सक्ति- विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले में लगातार विभिन्न ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद स्थापित करते हुए जरूरतमंद लोगों को योजनाओं की जानकारी विस्तार से विभिन्न विभागों द्वारा दी जा रही है। इसी क्रम में आज संकल्प यात्रा के तहत विकासखंड डभरा के ग्राम पंचायत सुखदा में कृषि विभाग द्वारा नैनो यूरिया का ड्रोन के माध्यम से छिड़काव का जीवंत प्रदर्शन किया गया। कृषि विभाग के उपसंचालक श्री शशांक शिंदे से प्राप्त जानकारी अनुसार कृषि विभाग जिला सक्ती द्वारा विकास खंड डभरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायत डुमरपाली में किसान श्री गोवर्धन आदिले के गेहूं के खेत में ड्रोन तकनीक के माध्यम से नैनो यूरिया के छिड़काव का जीवंत प्रदर्शन किया गया एवं संकल्प यात्रा के प्रमुख उद्देश्यों सहित विभागीय योजनाओं से ग्रामीण जनों को विस्तृत मार्गदर्शन भी दिया गया। प्रदर्शन स्थल में सांसद श्री गुहाराम अजगल्ले, सांसद प्रतिनिधि श्री नेतराम चंद्रा, जनपद पंचायत डभरा सीईओ श्री रूपेंद्र पटेल, कृषि विकास अधिकारी श्री डी सी देवांगन, आरएइओ श्री योगेश राठौर, सरपंच श्रीमती रेशमबाई आदिले, बीडीसी श्रीमती भगवती श्यामकुमार चंद्रा, धर्मेंद्र चंद्रा शिविर प्रभारी (भाजपा), पंच, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, किसान आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार अन्य विभिन्न विभागों द्वारा शिविर में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने एवं जानकारी देने हेतु विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाया जा रहा है। जहां पर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है एवं योजनाओ से वंचित पात्र लोगों से आवेदन फार्म भी भरवाए जा रहे है।

<em>विधानसभा चुनाव के सरकारी व्यय प्रेक्षक ने ली जिले के तीनों विधानसभाओं की बैठक, चुनावी खर्च का किया मिलान, शक्ति जिले में शानदार चल रही भारत विकसित संकल्प यात्रा, कृषि विभाग की ड्रोन तकनीक को पसंद कर रहे किसान</em>, विकसित भारत संकल्प यात्रा में पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू सहित भाजपा नेता कर रहे सहभागिता kshititech
शक्ति जिले में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा
<em>विधानसभा चुनाव के सरकारी व्यय प्रेक्षक ने ली जिले के तीनों विधानसभाओं की बैठक, चुनावी खर्च का किया मिलान, शक्ति जिले में शानदार चल रही भारत विकसित संकल्प यात्रा, कृषि विभाग की ड्रोन तकनीक को पसंद कर रहे किसान</em>, विकसित भारत संकल्प यात्रा में पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू सहित भाजपा नेता कर रहे सहभागिता kshititech
शक्ति जिले में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा
<em>विधानसभा चुनाव के सरकारी व्यय प्रेक्षक ने ली जिले के तीनों विधानसभाओं की बैठक, चुनावी खर्च का किया मिलान, शक्ति जिले में शानदार चल रही भारत विकसित संकल्प यात्रा, कृषि विभाग की ड्रोन तकनीक को पसंद कर रहे किसान</em>, विकसित भारत संकल्प यात्रा में पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू सहित भाजपा नेता कर रहे सहभागिता kshititech
शक्ति जिले में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा
<em>विधानसभा चुनाव के सरकारी व्यय प्रेक्षक ने ली जिले के तीनों विधानसभाओं की बैठक, चुनावी खर्च का किया मिलान, शक्ति जिले में शानदार चल रही भारत विकसित संकल्प यात्रा, कृषि विभाग की ड्रोन तकनीक को पसंद कर रहे किसान</em>, विकसित भारत संकल्प यात्रा में पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू सहित भाजपा नेता कर रहे सहभागिता kshititech
शक्ति जिले में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा
<em>विधानसभा चुनाव के सरकारी व्यय प्रेक्षक ने ली जिले के तीनों विधानसभाओं की बैठक, चुनावी खर्च का किया मिलान, शक्ति जिले में शानदार चल रही भारत विकसित संकल्प यात्रा, कृषि विभाग की ड्रोन तकनीक को पसंद कर रहे किसान</em>, विकसित भारत संकल्प यात्रा में पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू सहित भाजपा नेता कर रहे सहभागिता kshititech
शक्ति जिले में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा

प्रातिक्रिया दे

Back to top button