राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर भड़कीं ‘गोपी बहू’, देवोलीना ने नेताओं से पूछे बड़े सवाल; बोलीं- ‘गलती होने पर जवाबदेही किसकी?’बिना किसी पार्टी का नाम लिए कहा-पूरे राजनैतिक नेतृत्व ने लिया राम मंदिर बनने का बड़ा श्रेय

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर भड़कीं 'गोपी बहू', देवोलीना ने नेताओं से पूछे बड़े सवाल; बोलीं- 'गलती होने पर जवाबदेही किसकी?'बिना किसी पार्टी का नाम लिए कहा-पूरे राजनैतिक नेतृत्व ने लिया राम मंदिर बनने का बड़ा श्रेय kshititech

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर भड़कीं ‘गोपी बहू’, देवोलीना ने नेताओं से पूछे बड़े सवाल; बोलीं- ‘गलती होने पर जवाबदेही किसकी?’

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -Devoleena Bhattacharjee on Ram Mandir Donation: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ा कथित घोटाला इस समय पूरे देश में हॉट डिबेट का विषय बना हुआ है. हर तरफ गुस्सा और आक्रोश देखने को मिल रहा है. सवाल उठ रहे हैं कि आखिर भक्तों की श्रद्धा के साथ ऐसा खिलवाड़ क्यों किया गया. इस मामले को सुलझाने के लिए सरकार और एसआईटी लगातार जांच में जुटी हुई हैं. उम्मीद की जा रही है कि दोषियों को जल्द सजा मिलेगी. अब इसी मामले पर टीवी की ‘गोपी बहू’ उर्फ एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की है. एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने सरकार को घेरा है. इसके साथ ही इस मामले में किसी की जवाबदेही तय न होने पर भी सवाल उठाए हैं. एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने राजनीतिक नेतृत्व पर सीधा निशाना साधा है. उनका कहना है कि मंदिर निर्माण का श्रेय लेने में तो सभी सबसे आगे रहते हैं, लेकिन गड़बड़ी के आरोप लगने पर जवाबदेही से पल्ला झाड़ लेते हैं. उन्होंने अपने पोस्ट में किसी व्यक्ति या पार्टी का नाम नहीं लिया है, लेकिन उनकी बात अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. देवोलीना ने पोस्ट में लिखा, ‘पूरे राजनीतिक नेतृत्व ने राम मंदिर बनने का श्रेय बड़े गर्व से लिया. यह चुनावी अभियान का एक बड़ा हिस्सा बन गया और बेशक इससे वोट भी मिले. लेकिन उसके बाद क्या हुआ? जब चोरी, कुप्रबंधन या किसी भी तरह की गड़बड़ी के आरोप लगते हैं, तो जवाबदेही कहां रहती है? क्या श्रेय सिर्फ तब लिया जाता है, जब सब कुछ ठीक हो, जबकि जिम्मेदारी तब खत्म हो जाती है, जब सब कुछ गलत हो?’ उन्होंने आगे लिखा, ‘लाखों भक्तों ने इस पवित्र जगह पर अपनी आस्था, भावनाएं और भरोसा रखा है. उस भरोसे को पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ सुरक्षित रखने की जरूरत है. कभी-कभी ऐसा लगता है कि हर तरफ एक ही पैटर्न चल रहा है. कामयाबी का जश्न मनाना, लेकिन सवाल उठने पर जिम्मेदारी से बचना. इसलिए मेरा हमेशा से मानना रहा है कि खुद को देश के लिए समर्पित करो, किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं.’ एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘जब हमारी वफादारी किसी नेता या राजनीतिक पार्टी के बजाय देश और उसके मूल्यों के प्रति होती है, तब हम समय आने पर सही के साथ खड़े हो सकते हैं. भले ही कोई ऐसा व्यक्ति, जिसकी हम तारीफ करते हैं, गलत हो, लेकिन गलत तो फिर भी गलत ही होता है. किसी को भी जवाबदेही से ऊपर नहीं होना चाहिए. लोकतंत्र यही मांग करता है.’

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading