*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्तीसामाजिक

गोपाल शरण गर्ग ने भी करी अपील- अग्रवाल समाज बंधु प्री वेडिंग शूट पर स्वेच्छा से लगाए विराम, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं गोपाल शरण गर्ग

गोपाल शरण गर्ग ने भी करी अपील- अग्रवाल समाज बंधु प्री वेडिंग शूट पर स्वेच्छा से लगाए विराम, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं गोपाल शरण गर्ग kshititech
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग दिल्ली

गोपाल शरण गर्ग ने भी करी अपील- समाज बंधु प्री वेडिंग शूट पर स्वेच्छा से लगाए विराम, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं गोपाल शरण गर्ग

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-अग्रवाल समाज में पूरे देश- दुनिया में प्री वेडिंग शूट पर लगाए जा रहे प्रतिबंध को लेकर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से समाज बंधुओ से अपील जारी करते हुए कहा है सनातन संस्कृति में विवाह का पाणिग्रहण संस्कार जीवन का सबसे पवित्र, मर्यादित और गरिमामय क्षण होता है।दुर्भाग्यवश आज पश्चिमी सभ्यता और फिल्मी दिखावे की नकल में विवाह से पूर्व होने वाली तथाकथित प्री-वेडिंग गतिविधियाँ इस पवित्रता और संस्कार की गरिमा को क्षीण कर रही हैं।अतः देश का युवा स्वयं आगे बढ़कर प्री-वेडिंग जैसे आयोजनों पर स्वेच्छा से रोक लगाए। यह समय है कि समाज सजग बने और संस्कारयुक्त, मर्यादित एवं परंपरानिष्ठ विवाह परंपराओं को पुनः सशक्त करे, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ अपनी संस्कृति पर गर्व कर सकें

प्रातिक्रिया दे

Back to top button