नगर पंचायत अड़भार में हुआ सुशासन दिवस कार्यक्रम,स्वच्छता अभियान के साथ ही संकल्प रूपी शपथ दिलाई गई सदस्यों को, शहर में निकली स्वच्छता रैली साथ ही विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का भी हुआ आयोजन, जनप्रतिनिधियों ने कहा- अटल जी ने किया था छत्तीसगढ़ का निर्माण, उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए विष्णु देव की सरकार मना रही सुशासन दिवस





नगर पंचायत अड़भार में हुआ सुशासन दिवस कार्यक्रम,स्वच्छता अभियान के साथ ही संकल्प रूपी शपथ दिलाई गई सदस्यों को, शहर में निकली स्वच्छता रैली साथ ही विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का भी हुआ आयोजन
सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति-25 दिसंबर को सुशासन दिवस के शुभ अवसर पर नगर पंचायत अड़भार में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रजनन कर सुशासन दिवस के कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया, तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों कार्तिकराम रात्रे पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत अड़भार, गजेंद्र राठौर पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत, कुमारी दिशु बनियाराम रात्रे पार्षद नगर पंचायत अड़भार, जीवन निषाद, बादल सिंह राजपूत, नीरज पांडेय,श्रीमती श्रीमती चौहान जी सहित नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी, स्वच्छता दीदी एवं नगर के गणमान्य नागरिक एवं स्कूल के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ
जिसमें सर्वप्रथम स्व. अटल बिहारी वाजपेई जी की प्रतिमा का माल्यार्पण के साथ-साथ शपथ शपथ का कार्यक्रम उसके पश्चात तहसील प्रांगण में साफ सफाई का कार्यक्रम उसके पश्चात नगर भ्रमण कर रैली निकाला गया, उसके पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा कविता एवं कहानी का कार्यक्रम किया गया, तत्पश्चा कार्यक्रम को समापन किया गया, इस अवसर पर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी आनद कुमार रॉय ने बताया कि आज सुशासन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, एवं नगर पंचायत अड़भार में भी स्वच्छता सेवा सप्ताह के रूप में प्रतिदिन विभिन्न सार्वजनिक तालाबों एवं वार्डों की विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने भी संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिन को पूरे देश में सुशासन दिवस के रूप में आयोजित होने की बात कही, साथ ही कहा कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया था तथा आज अटल जी के बताए रास्ते पर चलकर ही छत्तीसगढ़ प्रदेश में वर्तमान विष्णु देव साय की सरकार ने इस सुशासन दिवस को प्रत्येक सरकारी कार्यों में भी प्रमुखता से आयोजित करने का निर्णय लिया है







