


पांच दिवसीय कोयापुनेम गोढ़ी धर्मदर्शन गोंडवाना कथा का समापन 02 नवम्बर को बोरदा में, मातृशक्ति गोंडवाना समाज शक्ति जिले ने किया है कार्यक्रम का आयोजन
सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- मातृ शक्ति गोंडवाना समाज शक्ति जिला द्वारा 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक शक्ति विकासखंड के ग्राम बोरदा में पांच दिवसीय कोयापुनेम गोड़ी धर्म दर्शन गोंडवाना कथा कार्यक्रम का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ है, तथा उपरोक्त आयोजन के लिए समिति का गठन किया गया है, जिसमें अध्यक्ष गीता नेताम,उपाध्यक्ष सुलोचना नेताम, सचिव कौशल्या जगत, कोषाध्यक्ष रमेश कुमारी मरई, कार्यकारिणी सदस्य हेमलता मरावी, डिडनेश्वरी जगत, खगेश्वरी मांझी, छोटी बाई नेटी, उर्मिला मरई,प्रेमबाई मरई, लता नेटी, सावित्री नेटी, शीतल नेताम, अमरिका जगत, मंजू जगत, बसंती मरावी, अंजलि गोंड़, छोटेलाल जगत, कुशी बाई जगत, पुष्पा जगत, बोरदा की सरपंच अमित पोर्ते,भूमका पुजारी— रुखमेन जगत ग्राम बैगा बोरदा, श्याम मरावी दारीमुंडा, कलाराम नेताम ग्राम बैगा डिक्सी, महेतर जगत अचानकपुर,सोमनाथ नेताम गाड़ापाली, चंद्रशेखर जगत बोरदा,दिलचंद मरावी बैलाचुवा, बजरंग मरावी बेलाचूवा, हरपाल सिंह नेटी खैरा, गिरधर सिंह खुसरो खैरा,अनुज नेताम सूती,रोहित नेताम सूती, राजेंद्र नेताम सूती, गजेंद्र नेटी बोरदा, प्रमुख है
उपरोक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति की सदस्य डीडनेश्वरी जगत ने बताया कि 29 अक्टूबर को कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कलश यात्रा के साथ पंच गढ़ के गोंड़ राजाओं द्वारा दोपहर 1:00 बजे दीप प्रज्वलन कर पेन सुमरनी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, एवं सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक प्रतिदिन कथा प्रवचन संपन्न हुआ जिसमें काफी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे तथा कथा वाचन का कार्यक्रम कोयापुनेम गोढ़ी धर्माचार्य गुरु शंकर शाह इरपच्ची मध्य प्रदेश के मुखारविंद से संपन्न हुआ, आयोजन समिति ने 2 नवंबर को आयोजित समापन समारोह में सभी समाज बंधुओ को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया है, उपरोक्त कथा कार्यक्रम में जहां छत्तीसगढ़ से विभिन्न स्थानों से समाज बंधु काफी संख्या में कौन से तो वही प्रमुख रूप से मालखरौदा के राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह उनके सुपुत्र अजीत प्रताप सिंह एवं रुद्र प्रताप सिंह भी प्रमुख रूप से शामिल हुए तथा समापन समारोह को लेकर व्यापक रूप से तैयारी चल रही हैं एवं आयोजन समिति ने सभी गोढ़ीजन को 1 किलो चावल एवं यथाशक्ति आर्थिक सहयोग करने का भी आग्रह किया है



