*G L NEWS*छत्तीसगढ़राजनैतिकरायपुरसक्ती

खनिज विकास निगम के पूर्व चैयरमेन गिरधर गुप्ता ने विष्णु सरकार के बजट को बताया समग्र विकास का संकल्प,विज़न विकसित छत्तीसगढ़ 2047 की दिशा में ऐतिहासिक कदम, गिरधर ने बजट- संकल्प मायने समावेशी,अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, लाइवलीहुड एवं पॉलिसी से परिणाम तक का है यह बजट

खनिज विकास निगम के पूर्व चैयरमेन गिरधर गुप्ता ने विष्णु सरकार के बजट को बताया समग्र विकास का संकल्प,विज़न विकसित छत्तीसगढ़ 2047 की दिशा में ऐतिहासिक कदम, गिरधर ने बजट- संकल्प मायने समावेशी,अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, लाइवलीहुड एवं पॉलिसी से परिणाम तक का है यह बजट kshititech

खनिज विकास निगम के पूर्व चैयरमेन गिरधर गुप्ता ने विष्णु सरकार के बजट को बताया समग्र विकास का संकल्प,विज़न विकसित छत्तीसगढ़ 2047 की दिशा में ऐतिहासिक कदम, गिरधर ने बजट- संकल्प मायने समावेशी,अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, लाइवलीहुड एवं पॉलिसी से परिणाम तक का है यह बजट

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- अविभाजित मध्य प्रदेश खनिज विकास निगम के पूर्व चैयरमेन, छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व महामंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गुप्ता ने 24 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ विधानसभा में विष्णु देव की सुशासन वाली सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत आम बजट को ज्ञान से गति और अब समग्र विकास की ओर बढ़ता बजट बताते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के किसानों, युवाओं, मातृशक्ति, जनजातीय समाज और हर नागरिक के सशक्त भविष्य का भरोसा बनकर उभरा है। श्री गुप्ता ने कहा कि वित्त मंत्री जी द्वारा प्रस्तुत बजट में 1.72 लाख करोड़ का केवल आंकड़ों का विस्तार नहीं, बल्कि विश्वास, सुशासन और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का दृढ़ संकल्प है। तथा छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार इतना बड़ा बजट भाजपा सरकार के वित्त मंत्री जी ने प्रस्तुत किया है

वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गुप्ता ने कहा कि 24 फरवरी को प्रस्तुत बजट से जहां प्रगतिशीलछत्तीसगढ़ को एक नई दिशा मिलेगी तो वहीं इस बजट से राज्य के सर्व वर्ग का कल्याण होगा, तो वही प्रदेश में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र का भी तेजी से विकास होगा एवं विकास की गति पूर्व की भांति और अधिक तेज होगी एवं राज्य में महिलाओं, बुजुर्गों तथा सर्व वर्ग के लिए इस बजट में ठोस प्रावधान किए गए हैं, जिसका प्रत्यक्ष रूप से लाभ जनता को मिलेगा, अविभाजित खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष गिरधर गुप्ता ने कहा कि बजट से जहां प्रदेश के सभी वर्ग में प्रसन्नता की लहर देखी जा रही है, तो वहीं स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, उच्च चिकित्सा, पानी, बिजली, सड़क, रोजगार सभी की दिशा में इस सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है, तथा प्रदेश की विष्णु देव की सुशासन वाली सरकार ने जहां चुनाव पूर्व किए गए अपने वायदों के अनुरूप विश्वास पर खरा उतरते हुए ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत किया है, तथा इस बजट से राज्य के सभी जिलों में जनकल्याण की दिशा में कुछ न कुछ सौगातें दी गई है, गिरधर गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के भाजपा सरकार के मुखिया विष्णु देव साय के नेतृत्व में जहां प्रदेश में विकास को लेकर नई पहल हुई है, तो वहीं राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी प्रदेश में आर्थिक मजबूती लाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहे हैं

प्रातिक्रिया दे

Back to top button