*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

जनगणना के लिए हो जाओ तैयार- शक्ति जिले में युद्ध स्तर पर चलेगा जनगणना का काम, कलेक्टर तोपनो साहब के निर्देशन में कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण, शक्ति जिले में कृषि विभाग द्वारा जैविक खेती को लेकर चलाया जा रहा वृहत जागरूकता कार्यक्रम, शक्ति जिले के सरकारी दफ्तर होंगे ई ऑफिस के रूप में विकसित

जनगणना के लिए हो जाओ तैयार- शक्ति जिले में युद्ध स्तर पर चलेगा जनगणना का काम, कलेक्टर तोपनो साहब के निर्देशन में कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण, शक्ति जिले में कृषि विभाग द्वारा जैविक खेती को लेकर चलाया जा रहा वृहत जागरूकता कार्यक्रम, शक्ति जिले के सरकारी दफ्तर होंगे ई ऑफिस के रूप में विकसित kshititech
जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय शक्ति में संपन्न बैठक

जैविक खेती को लेकर शक्ति जिले में कृषि विभाग द्वारा चलाए जा रहा जनजागरूकता अभियान

जनगणना के लिए हो जाओ तैयार- शक्ति जिले में युद्ध स्तर पर चलेगा जनगणना का काम, कलेक्टर तोपनो साहब के निर्देशन में कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण, शक्ति जिले में कृषि विभाग द्वारा जैविक खेती को लेकर चलाया जा रहा वृहत जागरूकता कार्यक्रम, शक्ति जिले के सरकारी दफ्तर होंगे ई ऑफिस के रूप में विकसित

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन में जिले के समस्त विकासखण्डों की ग्राम पंचायतों में 13 फरवरी 2026 से 03 मार्च 2026 तक कृषि पखवाड़ा अंतर्गत कृषक चौपालों का व्यापक आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखण्डों के ग्राम भक्तूडेरा, तुर्री, नगरदा, पलाडीकलां, लहंगा, पतेरापाली, सुन्दरेली, सिपाहीमुडा, सकरेली कलां, जुनवानी, सर्जुनी, मसनियाकलां, अमलीटिकरा, बोरदा, औरदा, बंदौरा, डिक्सी, ढिमानी, जमगहन, खेमड़ा, पिहरीद, बडेपाड़रमुड़ा, बोकरेल, सपिया, भेड़ीकोना, मरघट्टी, बरमांठा, बड़े सीपत, बिरहाभांठा, गोपालपुर, घुरकोट, सेमरापाली, बेनीपाली, बरतुंगा, पुरैनाबुढ़ा, छवारीपाली, बरभांठा, बोहारडीह, सिरियागढ़, बघौद, रेड़ा, अकोलजमोरा, बघनीपाली, खैरमुढ़ा, धौराभांठा, बोडसरा, सिरली, करौवाडीह, छितापंडरिया, आमाकोनी, जुनवानी, ठठारी, धिवरा, अमोदा, भातमाहूल, जमड़ी ग्राम पंचायतों में कृषक चौपाल आयोजित किए गए। कृषि चौपालों में जिले में व्याप्त जल संकट को ध्यान में रखते हुए ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर दलहन एवं तिलहन फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने की अपील की गई। आगामी खरीफ वर्ष 2026 की तैयारी के तहत फरवरी से मई 2026 तक रासायनिक उर्वरकों का अग्रिम उठाव करने की सलाह दी गई तथा संतुलित मात्रा में उर्वरकों के उपयोग की जानकारी दी गई। धरती माता बचाओ अभियान’ के अंतर्गत जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। साथ ही पी.एम. आशा योजना के तहत दलहन एवं तिलहन फसलों के पंजीयन हेतु किसानों का आह्वान किया गया तथा जिले में खरीदी के लिए 06 समितियां पंजीकृत की गई हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लंबित ई-केवाईसी, भूमि विवरण अद्यतन, आधार सीडिंग, अपात्र एवं संदिग्ध प्रकरणों के सत्यापन और सक्रिय किसानों का फार्मर आईडी निर्माण तथा जिले में ग्रीष्मकालीन धान के रकबे में कमी कर मक्का, दलहन एवं तिलहन फसलों का क्षेत्र विस्तार का कार्य सात प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। एग्रीस्टेक पंजीयन से वंचित किसानों का शिविरों के माध्यम से पंजीयन किया जा रहा है। चौपाल में फसल विविधीकरण, रबी में बीज उत्पादन कार्यक्रम लेने हेतु किसानों को जानकारी दी जा रही है जिसे उन्नत बीज के क्षेत्र में भी किसान आत्मनिर्भर हो सके, किसान क्रेडिट कार्ड (के.सी.सी.) के माध्यम से किसानों को अल्पकालीन फसल ऋण लेने हेतु जागरूक किया जा रहा है। मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर ग्रीष्मकालीन फसल में अनुशंसित उर्वरक का उपयोग हेतु किसानों को जागरूक किया जा रहा है

जनगणना कार्य शुद्धता और समयबद्धता के साथ पूरा करना है, प्रशिक्षण को गंभीरता से समझे अधिकारी कर्मचारी- कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो,जनगणना 2027 हेतु प्रथम चरण का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

सक्ती-सरकार, गृह मंत्रालय अंतर्गत जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के सफल संचालन के लिए कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो की अध्यक्षता में अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में बताया गया कि जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण में हाउस लिस्टिंग के तहत प्रत्येक मकान का सूचीकरण किया जाएगा। द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति की जनसांख्यिकीय जानकारी संकलित की जाएगी। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने जनगणना कार्य को राष्ट्रीय महत्व का बताते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को इसे पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित कार्मिक निर्धारित प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से भाग लें और प्रक्रियाओं को भली-भांति समझकर ही मैदानी कार्य करें, ताकि जनगणना का कार्य शत-प्रतिशत पारदर्शिता के साथ पूर्ण हो सके। प्रशिक्षण में जनगणना की प्रक्रिया, दायित्वों तथा समय-सीमा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कलेक्टर ने कहा कि जनगणना महत्वपूर्ण कार्य है, जिसके आधार पर विकास योजनाओं का निर्माण होता है। इसलिए यह दायित्व अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आम नागरिकों को जागरूक करें, ताकि वे सही एवं सटीक जानकारी दें और किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी से बचा जा सके।जनगणना निदेशालय से आए प्रशिक्षण अधिकारी श्री मनोज कुमार महिलांगे और श्री बलवंत डी सोमकुवंर द्वारा जनगणना 2027 में जनगणना पदाधिकारियों की भूमिका और कानूनी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई। जनशक्ति एवं प्रचार गतिविधियां, पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों की नियुक्ति, जनगणना में उपयोग की जाने वाली प्रक्रियाएं, डेटा नैतिकता, गोपनीयता एवं सुरक्षा, मोबाइल एवं वेब ऐप से जुड़ी समस्याओं का निराकरण तथा समय-सीमा की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त स्व-गणना प्रक्रिया, डेमो, उत्तरदाता, प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों की भूमिका पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षण में जनगणना पदाधिकारियों की भूमिका, कानूनी प्रावधान, कोष प्रबंधन, जनशक्ति एवं प्रचार गतिविधियां, जनगणना की आधारभूत संरचना का निर्माण, उपयोग की जाने वाली प्रक्रियाएं, अवधारणाएं एवं परिभाषाएं तथा एचएलओ प्रश्न 1 से 34 का अवलोकन कराया गया। सीएमएमएस का परिचय, इसके मॉड्यूल, सुविधाएं, उपयोगकर्ताओं के प्रकार, उपयोगकर्ता पंजीकरण, सीएमएमएस-एचएलओ प्रबंधन (भाग-1) एवं सीएमएमएस-एचएलओ प्रबंधन (भाग-2) के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री के. एस. पैंकरा, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, एसडीएम सक्ती एवं अनुविभागीय जनगणना अधिकारी श्री अरुण कुमार सोम, एसडीएम मालखरौदा एवं अनुविभागीय जनगणना अधिकारी श्री रूपेंद्र पटेल सहित सभी तहसीलदार एवं जनगणना चार्ज अधिकारी ग्रामीण, नगर पालिका अधिकारी एवं जनगणना चार्ज अधिकारी, नगरीय एवं जनगणना निदेशालय से आए प्रशिक्षण अधिकारी श्री मनोज कुमार महिलांगे एवं श्री बलवंत डी सोमकुवंर, जिला नोडल अधिकारी जनगणना श्री दिनेश वसंत राव अंबादे सहित अन्य जनगणना अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

ई-ऑफिस, ईएचआरएमएस और स्पैरो पर विभागीय तकनीकी स्टाफ को दिया गया प्रशिक्षण

सक्ती-कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में आज जिला पंचायत सभाकक्ष, सक्ती में ई-ऑफिस, ईएचआरएमएस एवं स्पैरो के संबंध में सभी विभागीय तकनीकी स्टाफ को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। रायपुर से आए विशेषज्ञ प्रशिक्षक द्वारा ई-ऑफिस, ईएचआरएमएस एवं स्पैरो के संबंध में टेक्निकल प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान ई-ऑफिस ईएचआरएमएस एवं स्पैरो के संचालन, कार्यप्रणाली तथा विभिन्न तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में प्रणाली के प्रभावी उपयोग, कार्यालयीन कार्यों के डिजिटलीकरण तथा ऑनलाइन प्रक्रियाओं के सुव्यवस्थित निष्पादन के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री कावेरी मरकाम, श्री राधेश्याम साहू, श्री श्रवण गभेल सहित संबंधित विभागों के तकनीकी स्टाफ उपस्थित रहे।

जनगणना के लिए हो जाओ तैयार- शक्ति जिले में युद्ध स्तर पर चलेगा जनगणना का काम, कलेक्टर तोपनो साहब के निर्देशन में कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण, शक्ति जिले में कृषि विभाग द्वारा जैविक खेती को लेकर चलाया जा रहा वृहत जागरूकता कार्यक्रम, शक्ति जिले के सरकारी दफ्तर होंगे ई ऑफिस के रूप में विकसित kshititech
जैविक खेती को लेकर शक्ति जिले में कृषि विभाग द्वारा चलाए जा रहा जनजागरूकता अभियान
जनगणना के लिए हो जाओ तैयार- शक्ति जिले में युद्ध स्तर पर चलेगा जनगणना का काम, कलेक्टर तोपनो साहब के निर्देशन में कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण, शक्ति जिले में कृषि विभाग द्वारा जैविक खेती को लेकर चलाया जा रहा वृहत जागरूकता कार्यक्रम, शक्ति जिले के सरकारी दफ्तर होंगे ई ऑफिस के रूप में विकसित kshititech
जैविक खेती को लेकर शक्ति जिले में कृषि विभाग द्वारा चलाए जा रहा जनजागरूकता अभियान
जनगणना के लिए हो जाओ तैयार- शक्ति जिले में युद्ध स्तर पर चलेगा जनगणना का काम, कलेक्टर तोपनो साहब के निर्देशन में कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण, शक्ति जिले में कृषि विभाग द्वारा जैविक खेती को लेकर चलाया जा रहा वृहत जागरूकता कार्यक्रम, शक्ति जिले के सरकारी दफ्तर होंगे ई ऑफिस के रूप में विकसित kshititech
जैविक खेती को लेकर शक्ति जिले में कृषि विभाग द्वारा चलाए जा रहा जनजागरूकता अभियान

प्रातिक्रिया दे

Back to top button