आमसभा बैठक-धर्म की नगरी शिवरीनारायण में आज होगी संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर की आम सभा, महासभा के श्रेष्ठ सदस्यों का होगा सम्मान तो वही पूर्व वर्षों में महासभा के दिवंगत सदस्यों को भी दी जाएगी श्रद्धांजलि, अग्रवाल सभा शिवरीनारायण के आतिथ्य में आयोजित है आम सभा


धर्म की नगरी शिवरीनारायण में आज होगी संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर की आम सभा, महासभा के श्रेष्ठ सदस्यों का होगा सम्मान तो वही पूर्व वर्षों में महासभा के दिवंगत सदस्यों को भी दी जाएगी श्रद्धांजलि, अग्रवाल सभा शिवरीनारायण के आतिथ्य में आयोजित है आम सभा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर की आमसभा आज दिनांक- 14 दिसंबर 2025 दिन- रविवार को धर्म की नगरी शिवरीनारायण के कैफेटेरिया मेला ग्राउंड में अग्रवाल सभा शिवरीनारायण के आतिथ्य में आयोजित की गई है, इस बैठक का आयोजन अग्रवाल सभा शिवरीनारायण द्वारा किया गया है,जो कि संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के अध्यक्ष अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल रायगढ़ की अध्यक्षता में संपन्न होगी, बैठक में संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के अंतर्गत संबंध सभाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल होंगे तो वहीं बैठक के दौरान महासभा के श्रेष्ठ सदस्यों की उपलब्धियां सफलताओं एवं उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए भी उन्हें सम्मानित किया जाएगा, बैठक के आयोजन को लेकर अग्रवाल सभा शिवरीनारायण ने समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली है, तथा आगंतुक सभी सदस्यों के स्वल्पाहार, दोपहर भोजन एवं हाईटी की भी व्यवस्था की गई है, तो वहीं बैठक के दौरान संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर द्वारा संचालित संभागीय शिक्षण समिति, चिकित्सा कोष सहित अन्य प्रकल्पों की प्रगति पर भी चर्चा की जाएगी एवं महासभा के संगठन को मजबूत बनाने पर भी आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे, संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के महामंत्री राजेंद्र अग्रवाल राजू ने बताया कि महासभा द्वारा संरक्षक सदस्य एवं आजीवन सदस्य बनाए जाते हैं,तथा पूर्व में जो आजीवन सदस्य बन चुके हैं एवं यदि वे संरक्षक सदस्य बनना चाहते हैं तो ₹6000 की अतिरिक्त राशि देकर संरक्षक सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं, एवं महासभा के गणेश अग्रवाल के पास उपरोक्त अंतर की राशि जमा कर सकते हैं
*शिवरीनारायण में आज होने वाली बैठक को लेकर महासभा के सदस्यों में भारी उत्साह है, तथा धर्म की नगरी शिवरीनारायण में आयोजित बैठक में जहां मंदिर दर्शन एवं विशेष पूजा अर्चना की भी व्यवस्था आतिथ्य इकाई द्वारा की गई है,तो वहीं संभागीय अग्रवाल महासभा के अंतर्गत विभिन्न संबंध सभाओं द्वारा विगत दिनों में किए गए कार्यों का प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया जाएगा महासभा के अध्यक्ष अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल ने कहा है कि संबंध सभाओ द्वारा प्रतिवर्ष महासभा को निर्धारित संबद्धता शुल्क प्रेषित किया जाता है, जिन सभाओ द्वारा शुल्क प्रेषित नहीं किया गया है,वे बैठक के दौरान अपना शुल्क आवश्यक रूप से जमा करवा दें, तथा जिन सभाओं में नए निर्वाचन हो चुके हैं वे नए अध्यक्ष, सचिव की फोटो एवं संपूर्ण पता के साथ सूची भी जमा करें, साथ ही स्थानीय सभा द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी भी समय-समय पर संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर को प्रेषित करें



