गायत्री परिवार शक्ति ने सकरेली कला के सरकारी स्कूल में किया डिवाइन वर्कशॉप का आयोजन, संस्था के युवा एवं महिला प्रकोष्ठ ने दिखाई सक्रियता


गायत्री परिवार शक्ति ने सकरेली कला के सरकारी स्कूल में किया डिवाइन वर्कशॉप का आयोजन, संस्था के युवा एवं महिला प्रकोष्ठ ने दिखाई सक्रियता
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के मार्गदर्शन में दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को जिला सक्ती के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सकरेली कला में डिवाइन वर्कशॉप का आयोजन किया गया,कार्यक्रम में मुख्य रूप से जीवन कौशल, विविध जानकारियां, और जनरल नॉलेज पर,खेल-आधारित गतिविधियाँ आयोजित की गईं।संचालन टोली में नेहा शक्तिराज गुप्ता और अनुसूईया पटेल द्वारा किया गया।सहयोग विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों का पूर्ण समर्थन मिला,प्रबंधकों का संदेश-गायत्री परिवार का मार्गदर्शन हमें हमेशा स्वीकार्य है। आप कभी भी विद्यालय में आकर ऐसे आयोजन कर सकते हैं। उसका उद्देश्य शिक्षा + संस्कार = सशक्त भविष्य था



