छत्तीसगढ़राजनैतिकरायपुरसक्तीसामाजिक

गगन पर लगा अन्य पार्टी के प्रचार का आरोप– पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पद मुक्त किए गए गगन जयपुरिया, जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने महामंत्री पद से हटाया गगन को,जैजैपुर विधानसभा से दावेदारी कर रहे थे गगन, वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य एवं वन विभाग के सभापति भी हैं गगन

<em>गगन पर लगा अन्य पार्टी के प्रचार का आरोप-- पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पद मुक्त किए गए गगन जयपुरिया, जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने महामंत्री पद से हटाया गगन को,जैजैपुर विधानसभा से दावेदारी कर रहे थे गगन</em>, वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य एवं वन विभाग के सभापति भी हैं गगन kshititech
भाजपा शक्ति जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा
<em>गगन पर लगा अन्य पार्टी के प्रचार का आरोप-- पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पद मुक्त किए गए गगन जयपुरिया, जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने महामंत्री पद से हटाया गगन को,जैजैपुर विधानसभा से दावेदारी कर रहे थे गगन</em>, वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य एवं वन विभाग के सभापति भी हैं गगन kshititech
भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गगन जयपुरिया
<em>गगन पर लगा अन्य पार्टी के प्रचार का आरोप-- पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पद मुक्त किए गए गगन जयपुरिया, जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने महामंत्री पद से हटाया गगन को,जैजैपुर विधानसभा से दावेदारी कर रहे थे गगन</em>, वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य एवं वन विभाग के सभापति भी हैं गगन kshititech
जिला महामंत्री के पद से गगन जयपुरिया को हटाने का आदेश

गगन पर लगा अन्य पार्टी के प्रचार का आरोप– पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पद मुक्त किए गए गगन जयपुरिया, जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने महामंत्री पद से हटाया गगन को,जैजैपुर विधानसभा से दावेदारी कर रहे थे गगन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- शक्ति जिले की जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरोध में काम करने के चलते भाजपा शक्ति जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने महामंत्री गगन जयपुरिया को पद से मुक्त कर दिया है, उपरोक्त आदेश भाजपा शक्ति जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने 1 दिसंबर 2023 को जारी करते हुए उपरोक्त सूचना छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री किरण देव एवं शक्ति जिले के संगठन प्रभारी गुरुपाल सिंह भल्ला को दी है

भाजपा शक्ति जिले के मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि भाजपा शक्ति जिले के महामंत्री गगन जयपुरिया को विधानसभा चुनाव 2023 में पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पद मुक्त किया गया है, एवं गगन जयपुरिया ने जैजैपुर विधानसभा में चुनाव के दौरान अन्य पार्टी के पक्ष में कार्य किया था, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है, ज्ञात हो की गगन जयपुरिया वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी शक्ति जिले के महामंत्री हैं तथा वे पूर्व में अविभाजित जांजगीर चांपा जिले में भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष रह चुके हैं, तथा जांजगीर चांपा जिला पंचायत के सदस्य एवं वन विभाग के सभापति भी हैं, तथा वे जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होने के बाद से ही साल 2020 से जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयारी कर रहे थे एवं उन्होंने जोर-जोर से विधानसभा चुनाव की टिकट भी मांगी थी गगन जयपुरिया मूलत बम्हनीनडीह के निवासी हैं एवं उनका क्षेत्र में अच्छा खासा प्रभाव देखा जाता है, तथा जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी उन्होंने सामान्य वर्ग से होने के बावजूद काफी मतों से जीता था तथा जैजैपुर नगर पंचायत क्षेत्र में उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने के हिसाब से अपना स्वयं का मकान एवं कार्यालय भी बना लिया था, किंतु भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दी,राजनीतिक सूत्रों का मानना है कि वे नाराज चल रहे थे तथा भाजपा ने वर्तमान शक्ति जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा को अपना प्रत्याशी बनाया एवं कृष्णकांत चंद्रा ने भी पूरी ताकत के साथ अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव लड़ा किंतु मतदान संपन्न होने के बाद एकाएक भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा द्वारा जिला महामंत्री के पद से गगन जयपुरिया को पदमुक्त कर दिया गया है तथा अब देखना होगा कि गगन जयपुरिया की भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन में क्या भूमिका होगी

प्रातिक्रिया दे

Back to top button