Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़रायपुरसक्तीसामाजिक

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर- 14 जुलाई को बाराद्वार के अग्रसेन भवन में महिला जागृति शाखा द्वारा किया जाएगा निशुल्क स्वास्थ्य एवं परामर्श शिविर का आयोजन, शाखा की नेहा सावाड़ियाँ एवं रितु जिंदल ने दी जानकारी, देश के जाने-माने चिकित्सक देंगे सेवाएं

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर- 14 जुलाई को बाराद्वार के अग्रसेन भवन में महिला जागृति शाखा द्वारा किया जाएगा निशुल्क स्वास्थ्य एवं परामर्श शिविर का आयोजन, शाखा की नेहा सावाड़ियाँ एवं रितु जिंदल ने दी जानकारी, देश के जाने-माने चिकित्सक देंगे सेवाएं kshititech
14 जुलाई को आयोजित शिविर के संबंध में जानकारी विस्तार पूर्वक

14 जुलाई को बाराद्वार के अग्रसेन भवन में महिला जागृति शाखा द्वारा किया जाएगा निशुल्क स्वास्थ्य एवं परामर्श शिविर का आयोजन, शाखा की नेहा सावाड़ियाँ एवं रितु जिंदल ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-बाराद्वार शहर में जन सेवा, रचनात्मक कार्यों में अग्रणी रहने वाली संस्था मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा द्वारा आगामी 14 जुलाई 2014 दिन- रविवार को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक श्री अग्रसेन भवन बस स्टैंड बाराद्वार में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य एवं परामर्श शिविर का आयोजन काशी स्पाइन हॉस्पिटल के सहयोग से किया जा रहा है, उपरोक्त जानकारी देते हुए महिला जागृति शाखा की श्रीमती नेहा सावाड़ियाँ एवं श्रीमती रितु जिंदल ने बताया कि उपरोक्त निशुल्क स्वास्थ्य एवं परामर्श शिविर में सर गंगा राम हॉस्पिटल न्यू दिल्ली से प्रसिद्ध एवम नारायणा हॉस्पिटल रायपुर के प्रसिद्ध रीढ़ की हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विमल अग्रवाल अपनी सेवाएं देंगे

तथा आयोजक संस्था के पदाधिकारीयो ने बताया कि 14 जुलाई को होने वाले शिविर के लिए संबंधित व्यक्ति अग्रिम पंजीयन-9238220245 पर संपर्क कर करवा सकते हैं, साथ ही रीढ़ की हड्डी एवं नसों से जुड़ी विभिन्न प्रकार की समस्याएं जैसे गर्दन दर्द, पीठ का दर्द, कमर का दर्द, कमर से पैरों में असहनीय दर्द, हाथ पैर में झुनझुनी, जलन, सूजन, रीढ़ की हड्डी का टीबी,रीढ़ की हड्डी पर चोट,रीढ़ की हड्डी का ट्यूमर,रीढ़ की हड्डी का टेड़ापन, चलने में लड़खड़ाट या कठिनाई, मांसपेशियों का दर्द तथा रीढ़ की हड्डी में कमजोरी संबंधी विभिन्न प्रकार की चिकित्सा जांच कर उपचार किया जाएगा

महिला जागृति शाखा की श्रीमती नेहा सावाड़ियाँ एवं श्रीमती रितु जिंदल ने सभी नागरिक बंधुओ से इस निशुल्क स्वास्थ्य एवं परामर्श शिविर के लिए अग्रिम पंजीयन करवाने की अपील की है, ज्ञात हो की बाराद्वार की महिला जागृति शाखा द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर एवं शिक्षा के क्षेत्र में भी कार्यक्रम किए जाते हैं, तथा इस शाखा को प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रकार के सम्मान भी प्राप्त हो चुके हैं

Back to top button