अयोध्या के राम मंदिर से 5 करोड रुपए कीमत की सोने से मढ़ी रामचरित मानस चोरी होने का दावा. पूर्व केंद्रीय गृह सचिव लक्ष्मी नारायण ने भेंट की थी रामचरितमानस

अयोध्या के राम मंदिर से 5 करोड रुपए कीमत की सोने से मढ़ी रामचरित मानस चोरी होने का दावा. पूर्व केंद्रीय गृह सचिव लक्ष्मी नारायण ने भेंट की थी रामचरितमानस kshititech

अयोध्या के राम मंदिर से 5 करोड रुपए कीमत की सोने से मढ़ी रामचरित मानस चोरी होने का दावा. पूर्व केंद्रीय गृह सचिव लक्ष्मी नारायण ने भेंट की थी रामचरितमानस

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बीच पूर्व केंद्रीय गृह सचिव लक्ष्मी नारायण ने दावा किया है कि उनकी सोने से मढ़ी रामचरितमानस चोरी हो गई है। उन्होंने कहा कि 8 अप्रैल 2024 को राम मंदिर ट्रस्ट को सवा क्विंटल की रामचरितमानस भेंट की थी, लेकिन आज तक उन्हें इसकी रसीद नहीं मिली। इतना ही नहीं, 3-4 महीने बाद मंदिर से रामचरितमानस गायब हो गई। इस रामायण के 1000 पन्नों पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ाई गई है। इसकी कीमत ₹5 करोड़ थी। पूर्व IAS ने कहा- मैंने मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा और ट्रस्ट मेंबर गोपाल राव से संपर्क किया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। फिर मैं दोबारा अयोध्या गया। 4 घंटे इंतजार के बाद चंपत राय मिले। उन्होंने मुझसे कहा- मैं कुछ नहीं कर सकता, आपको जहां जाना है, जाइए।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading