दिशा पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश गेवाडीन ने कहा- ऐसे आयोजनों से बच्चों की सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मिलता है बेहतर मंच, बच्चों की सुंदर प्रस्तुति पर उत्साहर्धन भी किया गेवाडीन ने





दिशा पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश गेवाडीन ने कहा- ऐसे आयोजनों से बच्चों की सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मिलता है बेहतर मंच
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- शक्ति विकासखंड के ग्राम पंचायत सरवानी में स्थित दिशा पब्लिक स्कूल में 22 जनवरी को वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद शक्ति के पूर्व अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि एवं जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के कोषाध्यक्ष नरेश गेवाडीन थे, इस अवसर पर जहां कार्यक्रम का शुभारंभ वीणा वादिनी मां सरस्वती एवं भारत माता के तेल चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन कर हुआ, कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों के पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा जोरदार स्वागत किया गया तथा बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर स्वागत गीत एवं वंदना भी प्रस्तुत की गई, इस दौरान मंच पर वरिष्ठ अधिवक्ता चितरंजन प्रसाद पटेल सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद रहे,तो वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश गेवाडीन ने कहा की दिशा पब्लिक स्कूल में जहां बच्चों को अच्छे संस्कार दिए जा रहे हैं, तो वहीं इस सांस्कृतिक उत्सव के माध्यम से विद्यालय के बच्चों की सांस्कृतिक प्रतिभाओं को सामने आने का अवसर मिलेगा तो वहीं यह विद्यालय क्षेत्र में एक नवीन विद्यालय के रूप में ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित हुआ है, तथा ग्रामीण क्षेत्र में निजी विद्यालय का संचालन करना काफी चुनौती भरा रहता है,तथा इस अवसर पर मैं विद्यालय प्रबंधन से आग्रह करूंगा कि वे बच्चों को अच्छी संस्कारिक शिक्षा दें, जिससे यहां के बच्चे प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन कर सकें
कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा एक से एक सुंदर प्रस्तुति दी गई जिसका उपस्थित सभी लोगों ने प्रशंसा की एवं तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह वर्धन भी किया इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेश सहित अन्य अतिथियों का भी स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया, दिशा पब्लिक स्कूल सरवानी में 22 जनवरी को आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेश गेवाडीन पूर्व अध्यक्ष, नगर पालिका सक्ती,श्रीमति रीना गेवाडीन पूर्व उपाध्यक्ष, नगर पालिका सक्ती, चितरंजन पटेल अध्यक्ष अ.वि.प्र.संघ सक्ती,विशिष्ट अतिथि अग्नि कुमार सिदार सरपंच ग्राम पंचायत तेन्दुटोहा,उत्तम लहरे पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत तेन्दुटोहा
श्रीमति अनिता संजय सिदार सरपंच ग्राम पंचायतबोरदा,जगन्नाथ सिदार सरपंच ग्राम पंचायत सकरेली कलॉ,श्रीमति हीरादेवी साहू विधायक प्रतिनिधि श्रीमति हिदेश्वरी (मंजू जगत) जनपद पंचायत सदस्य,सम्मेलाल नवनीत अध्यक्ष,जम्मू लाल पटेल उप सरपंच ग्राम पंचायत तेन्दुटोहासत्य प्रकाश महंत जनपद पंचायत सदस्य, गनेश राम साहू प्राचार्य सेवा निवृत्त,सुनीराम सिदार प्राचार्य सेवा निवृत्त,प्रेमलाल साहू, रोहित कुमार पटेल, घनश्याम साहू, जीवन लाल साहू, तीजराम सिदार,श्रीमति गायत्री भारद्वाज एव शाला परिवार के सदस्य मौजूद रहे*





