खनिज विकास निगम के पूर्व चैयरमेन गिरधर गुप्ता ने दी भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बधाई, श्री गुप्ता ने कहा- नितिन जी के नेतृत्व में देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह




खनिज विकास निगम के पूर्व चैयरमेन गिरधर गुप्ता ने दी भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बधाई, श्री गुप्ता ने कहा- नितिन जी के नेतृत्व में देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-अविभाजित मध्य प्रदेश खनिज विकास निगम के पूर्व चेयरमैन, छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व महामंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है,श्री गुप्ता ने अपने शुभकामना एवं बधाई संदेश में कहा है कि नितिन जी राजनीति के एक परिपक्व नेता है, तथा उनके कुशल नेतृत्व में विगत वर्षों में छत्तीसगढ़ प्रदेश में जहां भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता प्राप्त की एवं बिहार विधानसभा के चुनाव में भी उन्होंने ऐतिहासिक जीत दर्ज की, तथा नितिन जी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व में सह प्रभारी एवं बाद में प्रभारी के रूप में जहां पार्टी के संगठन को एक नई दिशा दी, तथा पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया तथा भारतीय जनता पार्टी के संगठन में जहां वे दशकों से कार्य करते हुए लगातार पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में अपना योगदान दे रहे हैं, तो वहीं विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष निर्वाचित होने से पूरे देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है, तथा नितिन जी के कुशल नेतृत्व से आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी देश के विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा के चुनाव में भी सत्ता हासिल करेगी तथा नितिन जी के राजनैतिक अनुभवों का लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा, गिरधर गुप्ता ने कहा कि नितिन जी के साथ उन्हें राजनैतिक कार्यक्रमों एवं संगठन की बैठकों में अनेकों बार मिलने का अवसर मिला तथा उनकी राजनैतिक परिपक्वता एवं कुशल नेतृत्व से सभी लोग प्रभावित हैं,एवं वे भारतीय जनता पार्टी के सबका साथ,सबका विकास को लेकर चलने वाले एक कुशल राजनेता है
भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन जी की राजनैतिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन एक वरिष्ठ भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वे बिहार विधानसभा के पांच बार सदस्य रह चुके हैं और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं। वे अपनी संगठनात्मक कुशलता और प्रशासनिक अनुभव के लिए व्यापक रूप से जाने जाते हैं
नितिन जी का प्रारंभिक जीवन
नितिन नवीन जन्म 23 मई, 1980 को रांची, झारखंड में स्वर्गीय श्री नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा और श्रीमती मीरा सिन्हा के घर हुआ था। श्री सिन्हा भाजपा के वरिष्ठ नेता और पटना पश्चिम से बिहार विधानसभा के चार बार विधायक रहे। श्री नितिन नबीन की प्रारंभिक शिक्षा सेंट माइकल हाई स्कूल, पटना से पूरी हुई, जहां से उन्होंने 1996 में CBSE बोर्ड से कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने सीएसकेएम पब्लिक स्कूल, नई दिल्ली से माध्यमिक शिक्षा प्राप्त की और 1998 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। उनका विवाह श्रीमती दीपमाला श्रीवास्तव से हुआ है और उनके दो बच्चे हैं – एक बेटा और एक बेटी।
राजनीतिक करियर
श्री नितिन नबीन ने कम उम्र में ही चुनावी राजनीति में प्रवेश किया और पहली बार 2006 में पटना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से बिहार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। 2010 से, वे लगातार बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित होते रहे हैं, और 2010, 2015, 2020 और 2025 में जीत हासिल कर लगातार पांच बार विधायक चुने गए हैं। उन्होंने बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में सड़क निर्माण, शहरी विकास एवं आवास और कानून जैसे महत्वपूर्ण विभागों का भी कार्यभार संभाला है।अपने विधायी करियर के साथ-साथ, उन्होंने पार्टी संगठन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां उन्होंने राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पदों पर कार्य किया है। उन्हें सिक्किम और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।
नितिन जी का संदेश- क्या कहा नितिन जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद
विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निरीक्षण निर्वाचित होने के बाद नितिन नवीन ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना संदेश देते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि एक संस्कार है। आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मेरा निर्वाचन एक साधारण कार्यकर्ता की असाधारण यात्रा को मिला सम्मान है और सेवा का दृढ़ संकल्प है। इस नई जिम्मेदारी के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी तथा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जे. पी. नड्डा जी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ। मैं उन सभी प्रदेशों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का भी हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने इस पद के लिए मेरा नाम प्रस्तावित किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश को विकसित भारत बनाने का जो संकल्प दिया है, उसे साकार करने के लिए हम सभी पूर्ण एकजुटता और प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्यरत रहेंगे।मैं पूरे आदर और सम्मान के साथ श्री जे. पी. नड्डा जी के नेतृत्व के लिए उनका हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ। उनके नेतृत्व में संगठन ने अभूतपूर्व विस्तार देखा, और कार्यकर्ता-आधारित राजनीति तथा सेवा की संस्कृति और अधिक सुदृढ़ हुई। उसी संगठनात्मक परंपरा को आगे बढ़ाना मेरा साझा संकल्प है।भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जहाँ बड़े पदों और बड़ी जिम्मेदारियों के लिए किसी विशेष परिवार से होना आवश्यक नहीं। यहाँ साधारण कार्यकर्ता होना ही सबसे बड़ी योग्यता है। इसी संगठन में एक सामान्य परिवार का व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बन सकता है और एक साधारण कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे दायित्व तक पहुँच सकता है। एक कार्यकर्ता के रूप में संगठन में जमीनी स्तर से लेकर आज इस दायित्व तक पहुँचना, मेरे लिए सौभाग्य और जिम्मेदारी दोनों है। पार्टी के वरिष्ठजनों और करोड़ों कार्यकर्ताओं के अटूट विश्वास व अपार सहयोग से ही यह संभव हुआ है। यही भारतीय जनता पार्टी की आत्मा है, और यही उसे अन्य राजनीतिक दलों से मूल रूप से अलग बनाती है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान से लेकर पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद तक, अटल बिहारी वाजपेयी जी के आदर्शों से लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के निर्णायक और दूरदर्शी नेतृत्व तक, भाजपा का हर कदम एक ही संकल्प से संचालित रहा है: राष्ट्र प्रथम।भाजपा ने हमेशा युवा शक्ति पर भरोसा किया है और यह भरोसा केवल नारों तक सीमित नहीं रहा। यह संगठन की संरचना, निर्णय प्रक्रिया और नेतृत्व निर्माण में लगातार दिखाई देता है। राजनीति कोई 100 मीटर की रेस नहीं बल्कि लॉन्ग मैराथन है। 100 मीटर की रेस में स्पीड का टेस्ट होता है वहीं मैराथन में स्टेमिना का टेस्ट होता है। इसलिए युवाओं को धैर्य के साथ राजनीति की पिच पर जमे रहने की जरूरत है। सेवा, विस्तार और कार्यकर्ता सशक्तिकरण की यह संगठनात्मक यात्रा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व, रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह जी, मा० केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, व केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी के संगठनात्मक मार्गदर्शन और देशभर के समर्पित कार्यकर्ताओं के निरंतर परिश्रम से आगे बढ़ी है, और आगे भी इसी सामूहिक शक्ति से आगे बढ़ेगी।आज मैं देश के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता से कहना चाहता हूँ: आप केवल कार्यकर्ता नहीं हैं, आप राष्ट्र निर्माण के सिपाही हैं। आपका संघर्ष, आपकी निष्ठा और आपका परिश्रम भारत के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है।हमारा लक्ष्य बिल्कुल स्पष्ट है: 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना और प्रधानमंत्री जी के संकल्प को सिद्ध करना। एक ऐसा भारत बनाना, जहाँ विकास और विरासत साथ-साथ आगे बढ़ें।मुझे ज्ञात है कि यह यात्रा लंबी है और चुनौतियाँ भी आएँगी, लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता कभी डगमगाता नहीं, क्योंकि वह सत्ता की नहीं, सेवा और संकल्प की राजनीति करता है।मुझे गर्व है कि मैं इस महान संगठन का कार्यकर्ता हूँ। मुझे गर्व है कि मैं भाजपा परिवार का हिस्सा हूँ।आप सभी के मार्गदर्शन, स्नेह और सहयोग की अपेक्षा है।
जय भाजपा। जय भारत!


