146 साल में पहली बार जून महीने में सुखा. 40% बारिश की कमी.देश के अनेकों इलाकों में नहीं हो रही बारिश. मौसम विभाग का कहना- अलग-अलग सिस्टम एक साथ बारिश के खिलाफ कर रहे हैं काम


146 साल में पहली बार जून महीने में सुखा. 40% बारिश की कमी.देश के अनेकों इलाकों में नहीं हो रही बारिश
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति-मानसून भारत में आ गया है. लेकिन देश का बड़ा हिस्सा अभी भी बारिश का इंतजार कर रहा है. जून 2026 बीते 146 साल में सबसे सूखे महीनों में से एक रहा है. मॉनसून केरल में 4 जून को पहुंचा था. इसके बाद यह दक्षिण, पूर्व और पूर्वोत्तर के ज्यादातर हिस्सों में फैल गया था. लेकिन 15 जून के बाद यह अचानक रुक गया.करीब दो हफ्ते तक देश के बड़े हिस्से में बारिश नहीं हुई. इस दौरान देश में 40 प्रतिशत से ज्यादा बारिश की कमी देखी गई. मध्य भारत में यह कमी 60 प्रतिशत से भी ज्यादा रही. अब कुछ इलाकों में बारिश लौट आई है. लेकिन जून में हुई कमी को पूरा होने में अभी समय लगेगा.मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून के रुकने की वजह कोई एक कारण नहीं है. इस बार पांच अलग अलग सिस्टम एक साथ बारिश के खिलाफ काम कर रहे थे.

