जिले के किसानों ने किया कलेक्टर तोपनो साहब का धन्यवाद- शक्ति जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ धान खरीदी का महापर्व, जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन में विभागीय अधिकारी, कर्मचारियों का रहा अहम योगदान, अब उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित भी होंगे अधिकारी, कर्मचारी


जिले के किसानों ने किया कलेक्टर साहब का धन्यवाद- शक्ति जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ धान खरीदी का महापर्व, जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन में विभागीय अधिकारी, कर्मचारियों का रहा अहम योगदान
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार शक्ति जिले में धान खरीदी का महापर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया, शक्ति जिले के सभी धान खरीदी केदो में जहां शासन की मंशानुरूप किसानों को धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था दी गई तो वहीं शासन के वायदों के अनुरूप किसानों का धान खरीदा गया
एवं धान खरीदने के बाद सुशासन वाली सरकार द्वारा घोषित राशि के अनुरूप बैंकों के माध्यम से सीधा किसानों के खाते में राशि भी ट्रांसफर कर दी गई तथा शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के दिशा निर्देशन में जहां जिले के सभी सरकारी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी जुटे रहे तो वही जिले के केंद्रीय सहकारी बैंक एवं धान खरीदी केदो के प्रभारियो ने भी जी तोड़ मेहनत कर धान खरीदी की इस महापर्व को संपन्न कराया, तथा 30 जनवरी को शक्ति जिले में धान खरीदी का कार्य लगभग संपन्न कार्यालय हुआ, 30 जनवरी तक जिले के सभी धान खरीदी केदो के किसानों ने अपना धान शासन के निर्धारित नियमों के अनुरूप बिक्री कर दिया तथा शक्ति जिले में इस वर्ष जहां धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था को लेकर किसानों में प्रसन्नता देखी गई तो वहीं प्रत्येक धान खरीदी केदो में प्रशासन मुस्तैदी से तैनात था एवं अवैध धान के परिवहन एवं भंडारण को लेकर भी जहां लगातार जिला कलेक्टर के निर्देशन में खाद्य विभाग, छत्तीसगढ़ राज्य सरकारी विपडन संघ मर्यादित, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, कृषि उपज मंडी, जिला पुलिस प्रशासन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने लगातार निरीक्षण किया तो तथा इस वर्ष देखा जाए तो प्रारंभ से ही धान खरीदी का कार्य काफी चुनौती पूर्ण था एवं धान खरीदी के कार्य से पूर्व ही जहां खरीदी प्रभारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने अपनी मांगों को लेकर बड़ा आंदोलन किया, किंतु इसके बावजूद शासन- प्रशासन की सूझबूझ ने ऐसे हड़ताली कर्मचारियों को समझाकर उन्हें धान खरीदी के कार्य में लगाया, तथा धान खरीदी प्रभारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर ने भी पूरी ईमानदारी निष्ठा एवं तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन करते हुए शासन के आदेश पर धान खरीदी के कार्य को किया
वही शक्ति जिले में संपन्न धान खरीदी के बाद किसान भी जहां बेहद खुश हैं, तो वहीं किसानों का भी कहना है कि इस वर्ष समितियो में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई एवं उन्हें बेहतर ढंग से अपना धान बेचने में सुविधा मिली, तथा वे शक्ति जिला प्रशासन एवं प्रदेश की सरकार एवं राज्य शासन के लिए आभारी हैं,जिन्होंने इतनी अच्छी व्यवस्था धान खरीदी को लेकर उपलब्ध करवाई



