अनुकरणीय पहल- 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर जैजैपुर में हुआ निःशुल्क विधिक जागरुकता एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन. सैकड़ो लोगों ने लिया स्वास्थ्य जांच का लाभ. दवाइयां भी दी गई निशुल्क


अनुकरणीय पहल- 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर जैजैपुर में हुआ निःशुल्क विधिक जागरुकता एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन. सैकड़ो लोगों ने लिया स्वास्थ्य जांच का लाभ
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्रधिकरण महोदय के आदेशानुसार आज दिनांक 07.04.2026 को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय जैजैपुर के परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी श्री राजेश खलखो, डॉ. उमा शंकर साहू, डॉ. हरगोविंग कोसले, डॉ मरकाम बंजारे, डॉ संजीव कुमार अहिरवार, डॉ प्रतिभा अहिरवार तथा उनके स्टाफ सीमा चौधरी, अनिता बरेठ, पिलेश्वर चंद्रा, गणेश साहू, रामायण प्रसाद चौहान, न्यायालय के स्टफ के सदस्य एवं PLV के सदस्य श्रीमती भगवती भारद्वाज, श्रीमती शांति कुर्रे उपस्थित रहे।व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी श्री राजेश खलखो जैजैपुर ने स्वास्थ्य के बारे में जागरुकता बढाने, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच एवं स्वस्थ्य जीवन शैली को बढावा देने के लिए उपस्थित सभी सदस्यों का मार्ग दर्शन किया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे उक्त शिविर में उपस्थित पक्षकारों का निःशुल्क जांच एवं दवाई का वितरण किया गया।

