*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

आबकारी अधिकारी उप्पल की ताड़-बड़ोड कार्रवाई, अंतर जिला महुआ शराब कारोबारी पर किये मामले दर्ज,47 लीटर शराब जब्त, शक्ति जिले में अवैध महुआ शराब का कारोबार जोरो से, आबकारी विभाग की कार्रवाई से हड़कंप

आबकारी अधिकारी उप्पल की ताड़-बड़ोड कार्रवाई, अंतर जिला महुआ शराब कारोबारी पर किये मामले दर्ज,47 लीटर शराब जब्त, शक्ति जिले में अवैध महुआ शराब का कारोबार जोरो से, आबकारी विभाग की कार्रवाई से हड़कंप kshititech
आबकारी विभाग की गिरफ्त में अवैध महुआ शराब के कारोबारी

आबकारी अधिकारी उप्पल की ताड़-बड़ोड कार्रवाई, अंतर जिला महुआ शराब कारोबारी पर किये मामले दर्ज,47 लीटर शराब जब्त, शक्ति जिले में अवैध महुआ शराब का कारोबार जोरो से, आबकारी विभाग की कार्रवाई से हड़कंप

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-आबकारी वृत्त सक्ती की अंतरजिला महुआ शराब कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई है,सक्ती कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी नितिन शुक्ला के मार्गदर्शन में आज दिनांक 4/9/25 को रात्रि में कुधरीटार थाना नगरदा में साजापाली जिला कोरबा से पहाड़ी के रास्ते कांवर पर कुछ व्यक्तियों के द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब की अंतरजिला तस्करी करने की मुखबिर सूचना पर पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने अपने आबकारी टीम के सदस्यों को भी ग्रामीण की वेशभूषा में तस्करों के आने जाने वाले रास्ते पर तैनात कर दिया। इसमें रुपसिंह पिता बंकड़सिंह निवासी वार्ड नंबर 10 कुधरीटार* को कांवर में 25 लीटर महुआ शराब लाते हुए और दाऊलाल कंवर पिता पटैत राम को कांवर में 22 लीटर महुआ शराब लाते पहाड़ी के किनारे पकड़ा।आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क 34(2) 59 के तहत प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय से रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया।उपरोक्त कार्रवाई में आबकारी वृत्त सक्ती के स्टाफ विष्णु कौशिक, भारती यादव, कमलेश यादव और नगर सैनिकों का सराहनीय योगदान रहा।

प्रातिक्रिया दे

Back to top button