*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

जोंगरा गांव में आबकारी विभाग के अधिकारी उपल साहब ने अवैध महुआ शराब पर करी बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी हुआ गिरफ्तार, होली पूर्व विभाग की चल रही ताड़-बतोड़ कारवाई

जोंगरा गांव में आबकारी विभाग के अधिकारी उपल साहब ने अवैध महुआ शराब पर करी बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी हुआ गिरफ्तार, होली पूर्व विभाग की चल रही ताड़-बतोड़ कारवाई kshititech
आबकारी विभाग की गिरफ्त में अवैध महुआ शराब का आरोपी

जोंगरा गांव में आबकारी विभाग के अधिकारी उपल साहब ने अवैध शराब पर करी बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी हुआ गिरफ्तार

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
  
सक्ती- सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 25/02/26 को आबकारी वृत्त सक्ती  में दौरान गश्त मुखबिर द्वारा वार्ड नंबर 10 जोंगरा निवासी मनोज जायसवाल पिता हरिशंकर जायसवाल के द्वारा अपने घर में महुआ शराब को विक्रय करने के लिए रखने की मुखबिर सूचना पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने तत्काल आबकारी टीम गठित की । पहले एक छद्म खरीददार से मनोज जायसवाल से महुआ शराब की खरीदारी कराई गई। महुआ शराब बिक्री की पुष्टि होने पर तत्काल मय स्टाफ जांच कार्यवाही करने पर मनोज जायसवाल के घर से 1 नग पीले प्लास्टिक जरीकेन में भरा 5 लीटर महुआ शराब और 1 नग हरी प्लास्टिक बोतल में 2 लीटर कुल 7 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर आरोपी को जेल निरुद्ध किया गया, उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, विष्णु कौशिक आबकारी स्टाफ परसराम कहरा,कमलेश , बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा ।

प्रातिक्रिया दे

Back to top button