सक्ती विद्युत संभाग में 173 बकायादारो की कटी बिजली,01 करोड़ का बिजली बिल बाकी,विभाग हुआ सख्त, विभाग की शक्ति के बाद 33 लाख की हुई बिजली बिल वसूली




सक्ती विद्युत संभाग में 173 बकायादारो की कटी बिजली,01 करोड़ का बिजली बिल बाकी,विभाग हुआ सख्त
सक्ती छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-04 दिसम्बर को विद्युत विभाग संभाग के अधीक्षण अभियंता अमर चौधरी के मार्गदर्शन में सक्ती संभाग अंतर्गत सक्ती शहर, सक्ती ग्रामीण,डभरा ,जैजैपुर एवं बाराद्वार क्षेत्र में सर्किल स्तर पर मास डिस्कनेक्शन किया गया । जिसमे चाम्पा एवं अकलतरा संभाग के सहायक व कनिष्ठ अभियंताओं के साथ कुल 22 टीम का गठन किया गया । कुल 374 बकायादार उपभोक्ताओं की सूची जिनकी राशि 100.61 लाख की दी गई । कुल 170 उपभोक्ताओं का विद्युत विच्छेदन किया गया जिसकी राशि 52.25 लाख है । कुल 173 उपभोक्ताओं से 32.78 लाख की वसूली की गई। सघन विद्युत विच्छेदन की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए बकाया विद्युत बिल का भुगतान तुरंत कर देवें



