अग्रवाल सभा शक्ति का प्रयास लाया रंग- विवाह बंधन अग्र बायोडाटा सेंटर में 12 अप्रैल पहले रविवार को भी छत्तीसगढ़ के 10 शहरों से पहुंचे अभिभावक होटल गिरिराज रेन बसेरा में संचालित है बायोडाटा सेंटर. बिलासपुर से पहुंचे सेवानिवृत्त अधिकारी के परिवार ने कहा- अग्रवाल सभा शक्ति का यह प्रयास सराहनीय. बायोडाटा के लिए व्हाट्सएप ग्रुप का भी किया गया है शुभारंभ




अग्रवाल सभा शक्ति का प्रयास लाया रंग- विवाह बंधन अग्र बायोडाटा सेंटर में 12 अप्रैल पहले रविवार को भी छत्तीसगढ़ के 10 शहरों से पहुंचे अभिभावक होटल गिरिराज रेन बसेरा में संचालित है बायोडाटा सेंटर. बिलासपुर से पहुंचे सेवानिवृत्त अधिकारी के परिवार ने कहा- अग्रवाल सभा शक्ति का यह प्रयास सराहनीय
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल द्वारा वर्तमान समय में अग्रवाल समाज में विवाह योग्य बच्चों के संबंध तय करने में समाज के अभिभावकों को उचित मंच देने की दिशा में शहर के स्टेशन रोड स्थित गिरिराज रैम बसेरा में 29 मार्च 2026 से विवाह बंधन अग्र बायोडाटा सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया है। जिसमें संचालन समिति का गठन किया गया है जिसमें प्रमुख रूप से संचालन समिति के सदस्यों में राम अवतार अग्रवाल. अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार. अशोक खेतान. सुरेश अग्रवाल बाघ बीड़ी. पूनम चंद्र अग्रवाल आर के. हरिओम अग्रवाल कॉलोनी एवं मुकेश अग्रवाल साइ कंप्यूटर प्रमुख हैं.तथा इस विवाह बंधन अग्र बायोडाटा सेंटर में प्रत्येक महीने के दूसरे एवं चौथे रविवार को सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक संचालन समिति के सदस्य अपनी सेवाएं देते हैं। जिसके तहत आज 12 अप्रैल को बायोडाटा सेंटर के शुभारंभ होने के बाद पहले रविवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर।बिलासपुर। रायगढ़। खरसिया। बाराद्वार ।अकलतरा। शिवरीनारायण सहित अनेकों स्थानों से समाज के अभिभावक अपने बच्चों के साथ पहुंचे तथा उन्होंने जहां अग्रवाल सभा शक्ति एवं संचालन समिति के सभी सदस्यों का इस प्रयास के लिए धन्यवाद किया तो वहीं बायोडाटा केंद्र की संचालन समिति द्वारा आगंतुक समाज बंधुओ के लिए दोपहर भोजन। नाश्ते की भी व्यवस्था की गई एवं होटल गिरिराज रेन बसेरा के संचालक अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार एवं पंकज अग्रवाल द्वारा आगंतुक समाज बंधुओ के लिए उनके आराम के लिए भी निशुल्क रूप से कमरे दिए गए तथा इन सभी व्यवस्थाओं से समाज के अभिभावकों में जहां प्रसन्नता देखी गई तो वहीं अभिभावकों को उनके बच्चों के संबंध के लिए युवक यूवतियों की जानकारी भी दी गई है तथा उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले दिनों में शीघ्र ही इस संपर्क के माध्यम से ये संबंध में तब्दील होंगे। वहीं 12 अप्रैल को बायोडाटा सेंटर में अपनी सेवाएं देने वालों में प्रमुख रूप से रामावतार अग्रवाल।अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार अशोक खेतान। हरिओम अग्रवाल। सुरेश अग्रवाल बाघ बीड़ी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
अग्रवाल सभा ने करी समाज बंधुओ से विवाह बंधन बायोडाटा सेंटर का लाभ लेने या अपील
अग्रवाल सभा शक्ति जिला- शक्ति (छत्तीसगढ़) के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने सभी समाज बंधुओ से आग्रह किया है कि 29 मार्च 2026 दिन- रविवार से शक्ति के स्टेशन रोड स्थित गिरिराज रेन बसेरा में अग्र बायोडाटा सेंटर का शुभारंभ किया गया है। जिसमें प्रत्येक महीने के दूसरे एवं चौथे रविवार को शाम 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक अग्रवाल समाज के सदस्य बायोडाटा सेंटर में नियमित सेवाएं दें रहे है। एवं शक्ति सहित छत्तीसगढ़ एवं देश के किसी भी राज्य के अग्रवाल समाज के बंधु इस बायोडाटा सेंटर का अधिक से अधिक लाभ लें सकते है एवं अपने विवाह योग्य बच्चों के बायोडाटा भी यहां प्रेषित कर सकते है। साथी बायोडाटा सेंटर में कुंडली मिलान के लिए भी इस निर्धारित दिवस पर विद्वान पंडित की भी निशुल्क उपलब्धता करवाई गई है। जहां कुंडली मिलान के साथ-साथ विवाह संबंधी परामर्श भी विद्वान पंडितों के माध्यम से संबंधित अभिभावकों को मिल रहा है। एवं विद्वान पंडितों में शक्ति अंचल के वरिष्ठ पंडित राधेश्याम शर्मा एवं विद्वान पंडित पंडित महेश शर्मा द्वारा निशुल्क सेवाएं दी जा रही है
विवाह बंधन बायोडाटा सेंटर में महिला समिति के सदस्य भी देंगे अपनी सेवाएं
शक्ति शहर के होटल गिरिराज रेन बसेरा में अग्रवाल सभा द्वारा संचालित विवाह बंधन अग्र बायोडाटा सेंटर में अग्रवाल महिला समिति के सदस्य भी अपनी सेवाएं देंगे तथा इसके लिए अग्रवाल सभा द्वारा अधिक से अधिक युवतियों के भी बायोडाटा सेंटर के माध्यम से आए एवं समाज के लोगों को इस सेंटर का लाभ मिल सके इस दिशा में पहल करते हुए महिला समिति के सदस्यों को भी जिम्मेदारियां दी गई है। जो की सतत इस बायोडाटा सेंटर में अपनी सेवाएं देंगे। तथा बायोडाटा सेंटर की संचालन समिति ने आग्रह किया है कि अपने परिवार/रिश्तेदारों/संबंधियों में विवाह संबंध करने के इच्छुक बंधुओं के विवाह योग्य बच्चों का बायोडाटा विवाह बंधन ग्रुप में या समिति के सदस्यों (ग्रुप admin) के पास व्यक्तिगत भेजे।बिटिया (युवतियों) के बायोडाटा महिला सदस्यों(Group Admin) श्रीमती मंजुलाअग्रवाल(7974966400)।
श्रीमती गुड्डी अग्रवाल(9300992077)।श्रीमती आशा गोयल (7999841040) के पास
सकते हैं



