*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

सकरेली कला सरपंच जगन्नाथ सिदार एवं ग्राम वासियों के सहयोग से गांव में आएगा नहरों का पानी. बाधित हुए स्थान पर दुरुस्त करने का काम अंतिम चरण में. गांव की नदियां पड़ी है सुखी.नहरों के पानी से ही लोगों को मिलेगी राहत

सकरेली कला सरपंच जगन्नाथ सिदार एवं ग्राम वासियों के सहयोग से गांव में आएगा नहरों का पानी. बाधित हुए स्थान पर दुरुस्त करने का काम अंतिम चरण में. गांव की नदियां पड़ी है सुखी.नहरों के पानी से ही लोगों को मिलेगी राहत kshititech
गांव में नहरों का पानी लाने के लिए बाधित हुए स्थान को दुरुस्त करते सरपंच एवं ग्रामवासी

सकरेली कला सरपंच जगन्नाथ सिदार एवं ग्राम वासियों के सहयोग  से गांव में आएगा नहरों का पानी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति विकासखंड के ग्राम पंचायत सकरेली कला के सरपंच जगन्नाथ सिदार एवं ग्राम वासियों के सहयोग से  वर्तमान भीषण गर्मी में पानी के संकट से छुटकारा मिलेगा. विगत दिनों कलेक्टर साहब के निर्देश पर हसदेव बागों की नहरो से पानी छोड़ा गया था. किंतु सकरेली कला से लगे दूसरे गांव के कुछ लोगों द्वारा नहरों को बाधित कर देने के कारण सकरेली कला गांव तक जो पानी पहुंचना चाहिए था वह नहीं पहुंच पाया. जिसके चलते गांव में पानी संकट पैदा हो गया था. तथा सरपंच जगन्नाथ सिदार ने गांव वालों के सहयोग से बाधित हुए स्थान पर जाकर तत्काल उसे दुरुस्त करने का काम करवाया है. तथा 13 मार्च की शाम तक ग्राम सकरेली कला की नदी में नहरे का पाना आना चालू हो जाएगा. जिससे लोगों को निस्तारी एवं अन्य कार्यों के लिए पानी उपलब्ध होगा.वहीं सरपंच महोदय ने कहा है कि गांव वालों की सभी समस्याओं का निराकरण ही उनकी प्राथमिकता है.तथा वर्तमान में भारी गर्मी पड़ रही है. जिसके चलते गांव में बूंद बूंद पानी के लिए लोग परेशान हो रहे थे. तथा चकरेली कला गांव के नागरिक भी सरपंच महोदय के साथ प्रत्येक कार्य में सहयोग करते हैं. एवं गांव में विकास को लेकर भी लगातार नागरिक एकजुट होकर अपना योगदान देते हैं

प्रातिक्रिया दे

Back to top button