टिकेश्वर के कुशल नेतृत्व से आज शक्ति जिले में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन भाजपा कार्यालय का हो जाएगा निर्माण प्रारंभ. अल्प समय में स्वयं का कार्यालय निर्माण प्रारंभ करने का श्रेय मिलेगा शक्ति जिला भाजपा को.पूरे प्रदेश का होगा एक मॉडल भाजपा कार्यालय. जिले में पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं के तन- मन- धन से होगा नवीन कार्यालय का निर्माण


टिकेश्वर के कुशल नेतृत्व से आज शक्ति जिले में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन भाजपा कार्यालय का हो जाएगा निर्माण प्रारंभ. अल्प समय में स्वयं का कार्यालय निर्माण प्रारंभ करने का श्रेय मिलेगा शक्ति जिला भाजपा को.पूरे प्रदेश का होगा एक मॉडल भाजपा कार्यालय. जिले में पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं के तन- मन- धन से होगा नवीन कार्यालय का निर्माण
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति जिला गठन को महज तीन वर्ष ही हुए हैं। किंतु भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन ने नवगठित शक्ति जिले में भाजपा संगठन के कुशल संचालन के लिए टिकेश्वर गबेल के हाथों में बागडोर सौंपी तथा टिकेश्वर गबेल ने भाजपा अध्यक्ष बनते ही जहां अपने प्रथम लक्ष्य के रूप में पार्टी के संगठन को मजबूत करने तथा स्वयं का जिला पार्टी कार्यालय बनाने का संकल्प लिया एवं जिले तथा प्रदेश के पार्टी के वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन में आज वह सपना जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल के नेतृत्व में पूरा होने जा रहा है। 2 जुलाई को जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री जी एवं पार्टी संगठन के प्रमुख जनों के हाथों जहां जिला भाजपा कार्यालय की नींव रखी जाएगी तो वहीं यह पार्टी कार्यालय पार्टी कार्यकर्ताओं की आस्था एवं विश्वास का एक बड़ा केंद्र होगा जहां जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता वर्ष भर विभिन्न अवसरों पर इस कार्यालय में पहुंचकर पार्टी की रीति नीति से अवगत होंगे
कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का केंद्र होगा कार्यालय
वहीं पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यालय में जहां भारतीय जनता पार्टी के इतिहास एवं पार्टी को खड़ा करने में जिन महापुरुषों ने अपना योगदान दिया उन सभी की स्मृतियों को सहेज कर कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देने के लिए स्थापित किया जाएगा
जनसंघ के जमाने से भाजपा के विस्तार तक के साहित्य भी होंगे लाइब्रेरी में
भाजपा के जिला कार्यालय में व्यवस्थित लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। जहां की जनसंघ के जमाने से भारतीय जनता पार्टी के स्थापना तक आज जो योगदान राष्ट्र की प्रगति में एवं पार्टी संगठन को मजबूत करने में मिला। उन सभी का सचित्र जानकारी पुस्तकों एवं साहित्यो के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को अवलोकन करने का अवसर मिलेगा
बड़े से बड़े कार्यक्रमों के लिए भी होगी सुंदर व्यवस्था
जिला भाजपा कार्यालय शक्ति में जहां बड़े से बड़े आयोजनों के लिए भी व्यवस्था होगी तो वही समय-समय पर होने वाले जिला स्तर के बड़े सम्मेलन बैठकों एवं प्रदेश के तथा राष्ट्रीय स्तर के बड़े नेताओं के आगमन पर होने वाले कार्यक्रमों का भी आयोजन हो ऐसी व्यवस्था की जाएगी। पार्टी संगठन के प्रमुख पदाधिकारियो के आगमन पर उनके विश्राम हेतु आवास की सुंदर व्यवस्था सहित सारी सुविधाएं इस जिला भाजपा कार्यालय में उपलब्ध रहेगी वहीं कार्यालय परिसर में आने वाले छोटे-बड़े वाहनों के लिए जहां सुंदर पार्किंग की भी व्यवस्था होगी
मॉडल कार्यालय के रूप में स्थापित होगा जिला कार्यालय
शक्ति के जिला भाजपा कार्यालय का निर्माण एक मॉडल कार्यालय के रूप में होगा. जहां सघन वृक्षारोपण के साथ ही जल संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम एवं लोगों को प्रेरणा देने के लिए इस कार्यालय में अत्याधुनिक तरीके से निर्माण कार्य किए जाएंगे
कार्यालय निर्माण के लिए पार्टी कार्यकर्ता लगाएंगे अपना तन मन धन
तो वहीं यह कार्यालय पूरे प्रदेश में एक सुंदर कार्यालय के रूप में स्थापित किया जाएगा तथा इस कार्यालय का निर्माण करने के लिए जहां पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता अपना तन मन धन अर्पित करेंगे. तो वही सर्व सहयोग से ही इस जिला भाजपा कार्यालय का निर्माण किया जाएगा तथा कार्यालय निर्माण को लेकर शक्ति जिले के भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं. पदाधिकारियो। शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों में भी काफी उत्साह है। तो वहीं सभी लोगों का कहना है कि यह शक्ति जिले के लिए एक गौरवशाली भाजपा कार्यालय होगा
2 जुलाई के कार्यक्रम में जिला भाजपा ने करी सभी कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील
2 जुलाई को भाजपा के जेठा में बनने वाले प्रस्तावित जिला कार्यालय के भूमि पूजन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री जी सहित छत्तीसगढ़ शासन के सम्माननीय मंत्री। जनप्रतिनिधि एवं संगठन के पदाधिकारियो का आगमन हो रहा है। इसे लेकर जिला भाजपा शक्ति ने सभी कार्यकर्ताओं को इस अवसर पर पहुंचने का आग्रह किया है
दोपहर 3:30 बजे पहुंचेंगे मुख्यमंत्री जी
प्रदेश के मुख्यमंत्री जिला भाजपा कार्यालय शक्ति के शिलान्यास समारोह के लिए आईटीआई ग्राउंड बम्हनीनडीह से दोपहर 2:40 में प्रस्थान कर 03 30 बजे जेठा पहुंचेंगे। जहां वे जिला कार्यालय का भूमि पूजन एवं जिला स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर शाम 4:35 बजे कॉलेज मैदान जेठा शक्ति से हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे

