लोकेश जी की सक्रियता-कुनकुरी में हुआ महिलाओं के लिए स्वरोजगार मूलक स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम।छत्तीसगढ़ वित्त विकास निगम एवं महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल के प्रयास से लोकेश कावड़िया ने करी पहल। ढाई सौ महिलाओं ने लिया लाभ. प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के गृह विधानसभा क्षेत्र में आयोजित था कार्यक्रम





कुनकुरी में हुआ महिलाओं के लिए स्वरोजगार मूलक स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम।छत्तीसगढ़ वित्त विकास निगम एवं महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल के प्रयास से लोकेश कावड़िया ने करी पहल। ढाई सौ महिलाओं ने लिया लाभ
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ शासन के वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष के रूप में जब से सामाजिक कार्यकर्ता लोकेश कावड़िया ने पदभार संभाला है। तब से लगातार पूरे प्रदेश में दिव्यांग जनों एवं सेवा के कार्यों को लगातार गति दी जा रही है तथा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर जहां आयोजन हो रहे हैं। तो वहीं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में उनके विशेष आग्रह पर विधानसभा अंतर्गत विभिन्न स्व-सहायता समूह की लगभग 250 बहनों एवं दिव्यांगजनों के लिए दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम एवं महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में स्वरोजगारमूलक स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्व-सहायता समूह की बहनों एवं दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की उपयोगी सामग्रियाँ बनाना सिखाया गया। रिबन के फुल एवं बुके, कपड़े से गजरा, गोबर से बने दीये एवं अन्य कलात्मक सामग्री, मशीन से झाडू, मशीन से (माप) पोछा , बाटल आर्ट आदि तैयार करने का प्रशिक्षण मीसो के प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष तथा महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोकेश कावड़िया रायपुर ने कहा कि यह पहल न केवल आजीविका के नए अवसर प्रदान करती है, बल्कि आत्मविश्वास एवं स्वावलंबन की दिशा में एक सशक्त कदम भी है।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भरत सिंह जी, जशपुर कलेक्टर श्री रोहित व्यास जी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती पिंकी गुप्ता जी, भाजपा महिला प्रदेश मीडिया प्रभारी श्रीमती प्रियंका गिरी जी, दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के MD श्री पंकज वर्मा जी, सलाहकार श्री राजेश तिवारी जी, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग श्री धर्मेंद्र साहू जी, मुख्यमंत्री जी के निज सहायक श्री तुलसी कौशिक जी उपस्थित रहे।ऐसे आयोजन समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं








