घबराओ मत. चलाओ बिंदास गाड़ी-इथेनॉल युक्त पेट्रोल के इस्तेमाल से नहीं खराब होगा आपका इंजन- खराब होने पर इंश्योरेंस कंपनी देगी पूरा क्लेम.सरकार ने किया अफवाहों की खबरों का खंडन


इथेनॉल युक्त पेट्रोल के इस्तेमाल से नहीं खराब होगा आपका इंजन- खराब होने पर इंश्योरेंस कंपनी देगी पूरा क्लेम.सरकार ने किया अफवाहों की खबरों का खंडन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -सरकार ने साफ कर दिया है कि E20 पेट्रोल का इस्तेमाल करने से गाड़ी का इंश्योरेंस खराब नहीं होता. पेट्रोलियम मंत्रालय ने इस बारे में फैल रही बातों को गलत बताया है और कहा है कि एथेनॉल मिलाने वाला यह प्रोग्राम पूरी तरह सेफ है और इससे देश को बड़ा फायदा हो रहा है.पिछले कुछ समय से लोगों के बीच यह बात चल रही थी कि अगर गाड़ी में E20 पेट्रोल भरवाया जाए तो उसका इंश्योरेंस इनवैलिड हो सकता है, यानी इंश्योरेंस कंपनी क्लेम देने से मना कर सकती है.इस बात को लेकर लोगों में डर और कन्फ्यूजन बढ़ गया था. इस पर तेल मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि यह बात पूरी तरह गलत है. मंत्रालय ने बताया कि इस मामले को लेकर जिन-जिन लोगों या कंपनियों से बात करनी थी, उनसे बात कर ली गई है और यह साफ हो गया है कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से इंश्योरेंस पर कोई असर नहीं पड़ता.

