छत्तीसगढ़राजनैतिकरायपुरसक्तीसामाजिक

DMF फंड का सदुपयोग चिकित्सा सुविधाओं हेतु–डीएमएफ फंड से सकती जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का स्थानीय विधायक विधानसभा महंत के प्रयासों से हो रहा निरंतर विस्तार,पूर्ण नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने दी जानकारी, श्याम सुंदर ने कहा– अस्पतालों में भी विभिन्न रोगों के चिकित्सकों की भर्ती हो रही डीएमएफ फंड से

<em>DMF फंड का सदुपयोग चिकित्सा सुविधाओं हेतु--डीएमएफ फंड से सकती जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का स्थानीय विधायक विधानसभा महंत के प्रयासों से हो रहा निरंतर विस्तार,पूर्ण नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने दी जानकारी</em>, श्याम सुंदर ने कहा-- अस्पतालों में भी विभिन्न रोगों के चिकित्सकों की भर्ती हो रही डीएमएफ फंड से kshititech
शक्ति के विधायक डॉ चरणदास महंत
<em>DMF फंड का सदुपयोग चिकित्सा सुविधाओं हेतु--डीएमएफ फंड से सकती जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का स्थानीय विधायक विधानसभा महंत के प्रयासों से हो रहा निरंतर विस्तार,पूर्ण नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने दी जानकारी</em>, श्याम सुंदर ने कहा-- अस्पतालों में भी विभिन्न रोगों के चिकित्सकों की भर्ती हो रही डीएमएफ फंड से kshititech
नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल

DMF फंड का सदुपयोग चिकित्सा सुविधाओं हेतु–डीएमएफ फंड से सकती जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का स्थानीय विधायक विधानसभा महंत के प्रयासों से हो रहा निरंतर विस्तार,पूर्ण नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने दी जानकारी

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- छत्तीसगढ़ प्रदेश के नवगठित सक्ति जिले में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनहित के कार्यों के लिए स्थापित जिला खनिज न्यास निधि डीएमएफ फंड से स्थानीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत के विशेष प्रयासों से चिकित्सा सुविधाओं का जहां निरंतर विस्तार हो रहा है, तो वहीं डीएमएफ फंड से जिले के सरकारी अस्पतालों में आवश्यकतानुसार विभिन्न रोगों से संबंधित चिकित्सकों की भर्ती कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही है

उपरोक्त जानकारी देते हुए नगरपालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला खनिज न्यास निधि के सदस्य श्यामसुंदर अग्रवाल ने बताया कि शक्ति के विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत सक्ति जिले में स्वास्थ्य सेवाओ एवं बेहतर स्वास्थ सुविधाओं के लिए निरंतर संवेदनशील होकर कार्य कर रहे हैं, एवं विधानसभा अध्यक्ष महंत के प्रयासों से शक्ति शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक, शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक एवं मेडिसिन रोग विशेषज्ञ चिकित्सक जहां सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, तो वही जिले के मालखरौदा राजस्व अनुविभाग में भी स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति की गई है, साथ ही डभरा अनुविभाग में भी सरकारी अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक बेहतर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने बताया कि शक्ति जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में हाईमास्क लाइट लगाकर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गई है, तो वही सभी स्वास्थ्य केंद्रों तक पक्के पहुंच मार्गों का निर्माण, स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यकतानुसार बाउंड्रीवाल चारदीवारी बनाई गई है, साथ ही स्वास्थ्य केंद्र परिसर को समतलीकरण किया गया है एवं सभी स्वास्थ्य केंद्रों में अतिरिक्त शौचालय निर्माण की भी स्वीकृति प्रदान की गई है

श्री अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत की पहल पर शक्ति के जिला अस्पताल में सभी प्रकार की सरकारी दवाइयां भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध है, तो वहीं हमर लैब निर्माण कार्य एवं रक्त संग्रहण हेतु ब्लड स्टोरेज स्थापना भवन का भी निर्माण कार्य प्रगति पर है,एवं शक्ति शहर में आने वाले दिनों में शीघ्र ही आम जनता को लीवर, किडनी, थायराइड से संबंधित रोगों की जांच की सुविधा भी उपलब्ध होगी

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने बताया कि साथ ही जिला खनिज न्यास निधि से मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना हेतु अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित 4 मोबाइल मेडिकल वाहन की स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है, जो अतिशीघ्र शक्ति जिले में बेहतर स्वास्थ सुविधाओं के लिए उपलब्ध रहेगी तथा डीएमएफ से उपरोक्त मेडिकल वैन हेतु ₹90 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने बताया कि शक्ति जिला स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सेवाओं को लेकर अग्रणी स्थान पर है तथा शक्ति जिला मुख्यालय होने के नाते यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को भी अत्याधुनिक तरीके से स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस किया जाएगा एवं यहां आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके इस दिशा में स्वास्थ्य विभाग में काम कर रहा है

प्रातिक्रिया दे

Back to top button