



पूर्व सांसद कमला पाटले की सुपुत्री जिला पंचायत सदस्य चांदनी ने छोड़ी भाजपा– थाम लिया जोगी जनता कांग्रेस का दामन, मस्तूरी विधानसभा से उतरेंगी चुनावी मैदान में, टिकट वितरण से भाजपा में भारी नाराजगी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति-जांजगीर- चांपा लोकसभा क्षेत्र की दो बार सांसद रही एवं भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चे की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती कमला पाटले की सुपुत्री चांदनी भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी से नाराज होकर 19 अक्टूबर को जोगी जनता कांग्रेस का दामन थाम लिया, उन्होंने जोगी जनता कांग्रेस के नेता अमित जोगी के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया तथा कांग्रेस प्रवेश करते ही उन्होंने मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया, चांदनी भारद्वाज के जोगी जनता कांग्रेस में प्रवेश से उनके समर्थक कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं तो वहीं चांदनी भारद्वाज ने भी कहा है कि मैंने मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक रूप से भारतीय जनता पार्टी के लिए वर्षों से काम करते हुए अपना समय दिया किंतु आज भारतीय जनता पार्टी ने जन भावनाओं को नजर अंदाज किया एवं क्षेत्र की जनता आने वाले समय में ऐसे राजनीतिक दलों को सबक जरूर सिखाएगी
भाजपा ने छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए 86 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने पहली सूची में 21, दूसरी लिस्ट में 64 जबकि एकल नाम के तौर पर पंडरिया से भावना बोहरा का नाम फाइनल किया है,भाजपा के इस टिकट वितरण के बाद कई विधासनभाओं में कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी देखी जा रही है। जशपुर और धरसींवा ऐसे विधानसभा क्षेत्र रहे जहां के स्थानीय कार्यकर्ताओं में अपने अधिकृत भाजपा प्रत्याशी को लेकर खासी नाराजगी है। इतना ही नहीं बल्कि जशपुर में तो आलाकमान ने दो मण्डल अध्यक्षों को पार्टी से निष्काषित भी कर दिया। बात करें बिलासपुर की तो जिले में भी नाराजगी कम नहीं है। यहाँ की एक भाजपा नेत्री ने इसी नाराजगी के चलते पार्टी को अलविदा कह दिया । नेत्री का नाम चांदनी भारद्वाज है। चाँदनी भारद्वाज मस्तूरी सीट से दावेदार थी और टिकट की मांग कर रही थी। लेकिन कृष्णमूर्ति बाँधी को अपना उम्मीदवार बनाया है,चांदनी ने न सिर्फ पार्टी छोड़ी है बल्कि उन्होंने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का दमन भी थाम लिया है। अब जोगी की पार्टी उन्हें किसी सीट पर अपना उम्मीदवार बना सकती है। गौरतलब ही कि चांदनी जांजगीर लोकसभा क्षेत्र की पूर्व सांसद कमलादेवी पाटले की बेटी है। वह मस्तूरी क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य भी है