भारतीय हॉकी के गौरवशाली सफलतम 100 वर्ष-हॉकी प्रतियोगिता में जिला हॉकी अकादमी ने जीता खिताब, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी को किया गया स्मरण, जांजगीर चांपा जिला हॉकी संघ ने किया था आयोजन




भारतीय हॉकी के 100 वर्ष .हॉकी प्रतियोगिता में जिला हॉकी अकादमी ने जीता खिताब, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी को किया गया स्मरण
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति-भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने पर हॉकी इंडिया व छत्तीसगढ़ हॉकी के निर्देशानुसार जिला हॉकी संघ जांजगीर चांपा के द्वारा हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि आज ही के दिन 7 नवंबर 1925 को भारतीय हॉकी की स्थापना हुई थी। जिला हॉकी संघ जांजगीर चांपा के द्वारा आयोजित हॉकी मैच का आयोजन ठाकुर छेदीलाल शासकीय महाविद्यालय जांजगीर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन निदान सेवा संस्थान जांजगीर व सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्य विद्यालय जांजगीर के अध्यक्ष अरुण झाझडिया ने की ।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों को भारत देश के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद से प्रेरणा लेनी चाहिए। भारत देश ने ओलंपिक में 8 स्वर्ण पदक वर्ल्ड कप में 1 गोल्ड मेडल जीतकर कीर्तिमान रचा है। राजीव ठाकुर और अमित यादव सभापति अजीत गढ़वाल सभापति देवा गढ़वाल अध्यक्ष प्रतिनिधि योगेश चौरसिया ने इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों को मार्गदर्शित किया ।आज के प्रथम मैच में खेलो इंडिया हॉकी सेंटर जांजगीर ने सब जूनियर बालक वर्ग में मेजर ध्यानचंद हॉकी अकादमी को 1.0 से पराजित किया। शौर्य गढ़वाल अनीश कुमार बिरजू कहर समर कुमार ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में खेलो इंडिया हॉकी सेंटर जांजगीर ने जिला हॉकी अकादमी को 2.0 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। श्वेता कुमारी सोनाली यादव खुशबू साहू हेमलता साहू शालू ढीमर ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग के मैच में जिला हॉकी अकादमी की टीम ने खेलो इंडिया हॉकी सेंटर की टीम को 4.2 से हराया। पप्पू सारथी राज कटकवर पुष्पेंद्र गढ़वाल ऋतिक कहरा छबिलाल प्रदीप कुमार ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के प्रभारी राकेश गढ़वाल थे। मैच के एम्पायर सोमदेव कुमार संजना साहू पुष्पेंद्र गढ़वाल खुशबू साहू थे।कार्यक्रम का पुरस्कार वितरण व समापन समारोह के मुख्य अतिथि रेखा देवा गढ़वाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला विशिष्ट अतिथि ने सभी खिलाड़ियों को अनुशासन संस्कार से हॉकी खेलने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर हेमलता शर्मा APC समग्र शिक्षा जांजगीर चांपा कल्पना सिंह प्राचार्य KNB विद्यालय जांजगीर अमित यादव सभापति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सभी विजेता टीमों के खिलाड़ियों को इस अवसर पर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन छत्तीसगढ़ हॉकी के संयुक्त सचिव गोपेश्वर कहरा ने व आभार प्रदर्शन राजीव ठाकुर ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला हॉकी संघ जांजगीर चांपा के अध्यक्ष गोपेश्वर कहरा राकेश गढ़वाल राजीव ठाकुर दीपक खरसन अजीत गढ़वाल देवा गढ़वाल चन्द्र जीत सोनवान सोमदेव कुमार सूरज खरे अंकुर कुमार पुष्पेंद्र गढ़वाल अक्षय धीवर संजना साहू खुशबू साहू सीमा रोहिदास रानी रोहिदास ने विशिष्ट योगदान दिया।।।


