*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

शक्ति जिले में दलहन तिलहन फसलों के उपार्जन के लिए उपसंचालक कृषि ने किया छह समितियो को अधिकृत

शक्ति जिले में दलहन तिलहन फसलों के उपार्जन के लिए उपसंचालक कृषि ने किया छह समितियो को अधिकृत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान योजना के तहत प्राईस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) अंतर्गत दलहन एवं तिलहन फसलों के उपार्जन हेतु सक्ती जिलें में केन्द्रीय एजेंसी नेफेड के माध्यम से छ समितियों को अधिसूचित किया गया है। जिसमें रगजा, मालखरौदा, बेल्हाडीह, पिहरिद, जैजैपुर, एवं कोटमी को शामिल किया गया है। इन समितियों के आस-पास के कृषक दलहन / तिलहन फसलों के उपज को समर्थन मूल्य पर बिकी कर सकते है। मूंगफली, उडद और मूंग फसल हेतु उपार्जन अवधि 25 दिसंबर से 24 अप्रैल 2026 तक अधिसूचित किया गया है,योजनान्तर्गत कृषकों का पंजीयन एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से किया जाना है दलहन/तिलहन फसलों के उपार्जन हेतु कृषकों का एकीकृत पोर्टल में पंजीयन होना अनिवार्य है. साथ ही ‘दलहन-तिलहन फसलों का रकबा पोर्टल में इन्द्राज होना चाहिए। जिन कृषकों के रकबे में गिरदावरी में दलहन/तिलहन फसल का प्रविष्टि हुई है उन्ही कृषकों से खरीदी की जायेगी। पंजीयन दिनांक 01.12.2025 से 28.02. 2026 तक किए जाने का प्रावधान है,पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेजआधार कार्ड।ऋण पुस्तिका की फोटोकापी।बी 1 खसरा, फसल विवरण।बैंक प्रासूबुक की, फोटोकापी।एग्रीस्टक पजीवन। उप संचालक कृषि शक्ति ने बताया कि अतः दलहन/तिलहन उत्पादक कृषक बंधु योजना का अधिक से अधिक लाभ उठावें। सहकारी समिति में जाकर पंजीयन कार्य समय पर करा लें। योजना से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकरी या वरिष्ठ कृषि विकास अधिकरी से संपर्क कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

Back to top button