DEO मैडम की वन टू वन चर्चा- शक्ति जिले में परीक्षाओं की तैयारिया शुरू, वार्षिक परीक्षा हेतु मॉडरेशन समिति की बैठक संपन्न,जिला शिक्षा अधिकारी ने ली बैठक




शक्ति जिले में परीक्षाओं की तैयारिया शुरू, वार्षिक परीक्षा हेतु मॉडरेशन समिति की बैठक संपन्न,जिला शिक्षा अधिकारी ने ली बैठक
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग रायपुर के निर्देशानुसार कक्षा पांचवी एवं आठवीं की जिला स्तरीय केंद्रीकृत परीक्षा एवं कक्षा नवमी तथा ग्यारहवीं की स्थानीय परीक्षा का आयोजन जिला स्तर पर किया जाना है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ कुमुदिनी वाघ द्विवेदी की अध्यक्षता में परीक्षा मॉडरेशन समिति एवं विषय विशेषज्ञों की बैठक सेजेस विद्यालय सक्ती में आयोजित की गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने जिला स्तरीय केन्द्रीकृत परीक्षा हेतु प्रश्न पत्र निर्माण के संबंध में विस्तृत निर्देश मॉडरेशन समिति के सदस्य एवं विषय विशेषज्ञों को दी। डीईओ ने निर्देशित किया कि प्रश्न पत्र पूर्ण रूपेण पाठ्यक्रम एवं ब्लूप्रिंट के अनुसार तैयार किया जाए।केंद्रीकृत पांचवी एवं आठवी की परीक्षा के लिए मुख्य परीक्षा के पूर्व अभ्यास हेतु मॉडल प्रश्न पत्र विद्यालयों को उपलब्ध कराया जाएगा तथा विद्यार्थियों के लिए एक अभ्यास परीक्षा का आयोजन माह फरवरी के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा जिससे विद्यार्थी परीक्षा से पूर्व प्रश्न पत्र के स्वरूप से परिचित हो सके एवं भयमुक्त होकर वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित हो सके। जिला स्तरीय परीक्षा विभाग से सुरेश कुमार जायसवाल एवं श्रीमती कमला दपी गवेल ने परीक्षा केआयोजन,संरचना एवं स्वरूप पर शिक्षक एवं विषय विशेषज्ञों को आवश्यक जानकारी प्रदान की। इस बैठक में परीक्षा विभाग के रेवती रमण साहू, चंचला चंद्रा, महेंद्र कुमार चंद्रा,पूनम चौहान,मॉडरेशन समिति के सदस्य एवं विषय विशेषज्ञ शिक्षक उपस्थित थे।



