एक दिन की मुख्य अतिथि बनी DEO मैडम ने रिहर्सल परेड की ली सलामी, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण करेगी सांसद कमलेश जांगड़े, जिले के ऐतिहासिक जेठा मैदान में होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह, कलेक्टर तोपनो के निर्देशन में चल रही राष्ट्रीय पर्व मनाने की ज़ोरदार तैयारिया





जिले के ऐतिहासिक जेठा मैदान में होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह, शक्ति जिला मुख्यालय के मुख्य गणतंत्र समारोह में ध्वजारोहण करेगी सांसद जांगड़े, गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर कलेक्टर तोपनो के निर्देशन में चल रही तैयारिया, गणतंत्र परेड की रिहर्सल हुई शुरू, रिहर्सल के दौरान DEO मैडम ने किया ध्वजारोहण
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-गणतंत्र दिवस के अवसर पर सक्ती जिले के कलेक्ट्रेट परिसर के निकट स्थित जेठा मैदान में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह की तैयारी के लिए आज अंतिम रिहर्सल आयोजित किया गया। रिहर्सल के दौरान मुख्य अतिथि बने जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.कुमुदनी बाघ द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया। फाइनल रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, स्वागत, ध्वजारोहण, परेड सलामी, मार्च पास्ट, मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमांडरों से परिचय, पुरस्कार वितरण आदि का रिहर्सल किया गया। उल्लेखनीय है कि सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की मुख्य अतिथि होंगी तथा ध्वजारोहण करेंगी।कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने कार्यक्रमों के रिहर्सल के बाद संबंधित अधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह के गरिमामय प्रस्तुति के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने व्यवस्थित बैठक व्यवस्था, झांकी प्रदर्शन, साउंड सिस्टम, बेरिकेटिंग, पेयजल, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओ का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन (भा.प्र.से.), अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री के एस पैकरा, एसडीओपी भुनेश्वरी पैकरा,एस डी एम सक्ती श्री अरुण सोम, सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
राजीव युवा उत्थान योजना के अंतर्गत नई दिल्ली में सिविल सेवा परीक्षा (युपीएससी) की तैयारी हेतु अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 27–28 जनवरी को आमंत्रित,पात्र अभ्यर्थियों की सूची, तिथि एवं समय संबंधी संपूर्ण विवरण विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध
सक्ती-राजीव युवा उत्थान योजना के अंतर्गत वर्ष 2025–26 में संघ लोक सेवा आयोग (युपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु नई दिल्ली स्थित सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में अध्ययन के लिए चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 27 एवं 28 जनवरी 2026 को किया जाएगा। यह सत्यापन मुख्यालय इंद्रावती भवन, नवा रायपुर स्थित मीटिंग हॉल कक्ष क्रमांक–04, तृतीय तल में निर्धारित समयानुसार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि योजना के अंतर्गत राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिभावान अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसके तहत 28 दिसंबर 2025 को प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसकी मेरिट सूची विभागीय वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी है। मेरिट सूची के आधार पर दस्तावेज सत्यापन हेतु आमंत्रित किए जाने वाले अभ्यर्थियों की वर्गवार सूची एवं विस्तृत कार्यक्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in पर उपलब्ध है। पात्र अभ्यर्थियों को समस्त आवश्यक मूल अभिलेखों के साथ निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 27 जनवरी 2026 को प्रातः 11.00 बजे से शाम 04.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। वहीं अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 28 जनवरी 2026 को प्रातः 11.00 बजे से शाम 04.00 बजे तक किया जाएगा।दस्तावेज सत्यापन के लिए पात्र अभ्यर्थियों को प्राक्चयन परीक्षा का प्रवेश पत्र, कक्षा 10वीं की अंकसूची, स्नातक की अंकसूची, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण-पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण-पत्र, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) अभ्यर्थियों हेतु आय प्रमाण-पत्र एवं नोटरी द्वारा अभिप्रमाणित स्वघोषणा प्रमाण-पत्र दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा। आदिम जाति तथा आदिवासी विकास विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अनुपस्थित अभ्यर्थियों अथवा अपूर्ण दस्तावेज प्रस्तुत करने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात दस्तावेज सत्यापन नहीं किया जाएगा तथा इस संबंध में किसी भी प्रकार का अभ्यावेदन स्वीकार नहीं होगा।






