भारत में खुलेआम बिक रहा खतरनाक केमिकल कार्बेंडाजिम! एग्रो कंपनियों के आगे क्यों घुटने टेक रहा सिस्टम?


भारत में खुलेआम बिक रहा खतरनाक केमिकल कार्बेंडाजिम! एग्रो कंपनियों के आगे क्यों घुटने टेक रहा सिस्टम?
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भारत सरकार कृषि मंत्रालय ने मई 2020 के अपने नोटिफिकेशन में माना था कि ‘कार्बेंडाजिम’ सेहत के लिए एक गंभीर खतरा है. इसके बावजूद इसे पूरी तरह से बैन नहीं किया गया है।कार्बेंडाजिम के गंभीर दुष्प्रभावों को लेकर दुनिया भर की स्वास्थ्य और पर्यावरण सुरक्षा एजेंसियां चिंतित हैं।यह सीधे-सीधे भारत के 140 करोड़ नागरिकों की सामूहिक सेहत और अजन्मे बच्चों के भविष्य के साथ हो रहा एक ऐसा क्रूर मजाक है, जिसकी अनुमति खुद देश का कानून दे रहा है. जिसे दुनिया के 29 विकसित देशों ने विज्ञान की कसौटी पर परखने के बाद इंसानी नस्ल का दुश्मन घोषित कर अपने देश से खदेड़ दिया, वह केमिकल आज भी भारत के बाजारों में शान से बिक रहा है.

