बजट पर कांग्रेस नेता की प्रतिक्रिया- शक्ति जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट गिरधर जायसवाल ने भाजपा सरकार के बजट को बताया प्रदेशवासियों के लिए झुनझुना, जायसवाल ने कहा- सिर्फ लच्छेदार भाषणों से नहीं होने वाला विकास


शक्ति जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट गिरधर जायसवाल ने भाजपा सरकार के बजट को बताया प्रदेशवासियों के लिए झुनझुना
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- शक्ति जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता विधायक प्रतिनिधि एवं एडवोकेट गिरधर जायसवाल ने 24 फरवरी को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत आम बजट को प्रदेशवासियों के लिए झुनझुना बताया है, श्री जायसवाल ने कहा है कि सिर्फ लच्छेदार भाषण से गरीबों का पेट नहीं भरने वाला एवं गरीब आदमी को काम चाहिए,बेरोजगार युवाओं को रोजगार चाहिए, किंतु इस बजट में ऐसा कहीं कोई प्रावधान नजर नहीं आता, तथा यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास को ऊंचाइयों की ओर ले जाने की बजाय गर्त पर ले जाएगा, ऐसा बजट में किए गए प्रावधानो से प्रतीत होता है, एवं छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार सिर्फ सर्व वर्ग के कल्याण की बात कहती है किंतु आज प्रदेश में विकास की क्या स्थिति है, तथा आम जनता महंगाई से त्रस्त है, इससे सरकार से कोई लेना-देना नहीं है, एवं इस बजट के माध्यम से ना हीं गांव का विकास होने वाला, ना ही शहरों की समस्या समाप्त होने वाली, एडवोकेट गिरधर जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के बजट में जनता को जो उम्मीदें थी वैसा कुछ नजर नहीं आ रहा है



