*G L NEWS*छत्तीसगढ़राजनैतिकरायपुरसक्ती

हार से बौखलाये कांग्रेसी बोल रहे अनाप-शनाप- शक्ति एवं जांजगीर चांपा जिले में 01 सितंबर को भाजपाइयों ने फूँक दिया कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला, मामला प्रधानमंत्री मोदी पर दरभंगा जिले की रैली के मंच से अभद्र गंदी-गंदी गालियां बकने का, भाजपा नेताओं ने कहा- PM मोदी पर नहीं बर्दाश्त होगी कोई भी अमर्यादित टिप्पणियां

हार से बौखलाये कांग्रेसी बोल रहे अनाप-शनाप- शक्ति एवं जांजगीर चांपा जिले में 01 सितंबर को भाजपाइयों ने फूँक दिया कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला, मामला प्रधानमंत्री मोदी पर दरभंगा जिले की रैली के मंच से अभद्र गंदी-गंदी गालियां बकने का, भाजपा नेताओं ने कहा- PM मोदी पर नहीं बर्दाश्त होगी कोई भी अमर्यादित टिप्पणियां kshititech
शक्ति के अग्रसेन चौक में आयोजित भाजपा का पुतला दहन कार्यक्रम
हार से बौखलाये कांग्रेसी बोल रहे अनाप-शनाप- शक्ति एवं जांजगीर चांपा जिले में 01 सितंबर को भाजपाइयों ने फूँक दिया कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला, मामला प्रधानमंत्री मोदी पर दरभंगा जिले की रैली के मंच से अभद्र गंदी-गंदी गालियां बकने का, भाजपा नेताओं ने कहा- PM मोदी पर नहीं बर्दाश्त होगी कोई भी अमर्यादित टिप्पणियां kshititech
जांजगीर चांपा जिला भाजपा द्वारा आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम

हार से बौखलाये कांग्रेसी बोल रहे अनाप-शनाप- शक्ति एवं जांजगीर चांपा जिले में 01 सितंबर को भाजपाइयों ने फूँक दिया कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला, मामला प्रधानमंत्री मोदी पर दरभंगा जिले की रैली के मंच से अभद्र गंदी-गंदी गालियां बकने का

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- बिहार के दरभंगा जिले में कांग्रेस एवं राजद के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी पूज्य स्वर्गीय माताजी पर गंदी-गंदी गालियां देने एवं अभद्र टिप्पणियां करने का मामला तूल पकड़ने लगा है पूरे देश में जहां भारतीय जनता पार्टी ने इसे गंभीरता से लेते हुए 01 सितंबर को भारतीय जनता युवा मोर्चा के माध्यम से प्रत्येक जिला मुख्यालय में पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया तो वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को भी जमकर कोसा,भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती के नेतृत्व में आक्रोश जिला स्तरीय रैली सक्ती में निकाला गया।इस दौरान नारे बाजी के साथ ही कांग्रेस और आरजेडी नेताओं का विरोध करते हुए पुतला दहन किया। सभी नेताओं ने इस प्रकार की अभद्र भाषा और अनुचित व्यवहार की कड़ी निंदा की। और राजनीति में विपक्ष को अपनी बातों को लोकतान्त्रिक तरीके से रखने में कोई आपत्ति की बात नहीं, लेकिन इस तरह की अपमानजनक टिप्पणियाँ कभी भी स्वीकार्य नहीं हैं। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा युवा मोर्चा ने शांतिपूर्ण और संगठित रूप से अपना आक्रोश व्यक्त किया।इस दौरान जांजगीर चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गवेल, भाजपा जिला मंत्री व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष लोकेश साहू, भाजपा जिला महामंत्री दीपक अग्रवाल, गगन जयपुरिया, उमा राठौर,अरुण शर्मा रवि पटेल, अभिषेक शर्मा, संजय अग्रवाल चिराग अग्रवाल, सोनू जायसवाल, प्रकाश साहू,लाखन नामदेव,अनुराग,गजेंद्र राठौर, मनोज सोनी,राजकमल राठौर, नूतेश साहू, सूरज देवांगन,परमेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकतागण मौजूद रहे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा जांजगीर चांपा जिले ने भी किया पुतला दहन का कार्यक्रम

सक्ती- भारतीय जनता युवा मोर्चा जांजगीर चांपा जिले ने किया कचहरी चौक में राहुल गांधी का पुतला दहन,बार बार चुनाव हारने से बौखलाए कांग्रेसी कुछ भी बोल रहे है,पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि बिहार में चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस के मंच से देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी और उनकी माता जी को अभद्र गाली गलौज किया गया था,जिसके विरोध में प्रदेश भर में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के द्वारा पुतला दहन किया जा रहा है,इस प्रकार के कृत्य के कारण कांग्रेस छत्तीसगढ़ की तरह बिहार में भी चुनाव हारेगी,भाजपा के जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े जी ने कहा कि भाजपा में युवा मोर्चा का सामान्य कार्यकर्ता भी अनुशासित पार्टी का कार्यकर्ता होने के नाते राजनीति में अभद्र भाषा का उपयोग नहीं करते लेकिन कांग्रेस का नेतृत्व करने वाले राहुल गांधी के द्वारा हमेशा इस प्रकार के अपशब्द का प्रयोग निंदा के योग्य भी नहीं है,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने कहा कि अगर राहुल गांधी और उसके कार्यकर्ता इस प्रकार दुराचार करके,अपनी ही नैय्या डुबाएंगे और भाजपा का कांग्रेस मुक्त भारत का नारा साकार होगा।इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल जी,भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र देवांगन जी, महामंत्री नंद चौधरी जी, नंदिनी राजवाड़े की, जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह जी,आशुतोष गोस्वामी जी, विकास शर्मा जी भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेश यादव जीभारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष योगेश राणा जिला कोषाध्यक्ष सुधीर गर्ग जी, पलाश चंदेल,जांजगीर मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर,महामंत्री सोनू यादव,हरि सोनवानी,प्रदीप यादव,दिग्विजय सिंह,जांजगीर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह,चुन्नीलाल राठौर भूपेंद्र साहू,विवेक शर्मा,नवीन सोनी कालू सेन तथा बड़ी संख्या में ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे

प्रातिक्रिया दे

Back to top button