*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

शक्ति विधानसभा में कांग्रेस ने किया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर स्मरण, मनरेगा बचाओ संग्राम का भी हुआ आयोजन,दड़ाई में आयोजित थी सभा

शक्ति विधानसभा में कांग्रेस ने किया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर स्मरण, मनरेगा बचाओ संग्राम का भी हुआ आयोजन,दड़ाई में आयोजित थी सभा kshititech
30 जनवरी को आयोजित कांग्रेस का कार्यक्रम

शक्ति विधानसभा में कांग्रेस ने किया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर स्मरण, मनरेगा बचाओ संग्राम का भी हुआ आयोजन,दड़ाई में आयोजित थी सभा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-शक्ति विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डडाई‌ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि अवसर पर पूजा अर्चना कर एवं उनके प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम पतित‌‌ पावन सीता राम गाकर‌ सत्य और अहिंसा के बल पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन शुरू हुआ, इस अवसर पर मुख्य अभ्यागत गुलजार सिंह ने कहा की यह लड़ाई मुख्य रूप से किसान गरीब मजदूरों को बचाने के लिए धरना प्रदर्शन किया जा रहा है,जब तक मनरेगा अपने मूल स्वरूप और किसानों की धान खरीदने की तिथि और टोकन काटने की समय सीमा बढ़ाने के लिए किसान नेता साधेशवर कुमार गबेल ने कहां की आज किसानों की दुर्दशा को भारतीय जनता पार्टी नहीं समझ रही है, एवं पूरे जिले के किसान परेशानी में है,धान खरीदी को लेकर किसान त्रस्त हो चुके हैं, तथा भाजपा के नेता अनर्गल बयान बाजी करते हैं, सभा को जगेशवर सिदार, कन्हैया कवंर सहस राम करष, राकेश राठौर अमित राठौर रूप नारायण‌साहू रोहित यादव राम पयारे सिदार टंकेशवर ने भी संबोधित किया,इस अवसर पर अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ता ग्राम वासी उपस्थित थे,सभा का संचालन राजीव जायसवाल एवम आभार प्रदर्शन डडाई सरपंच विजेंदर राठौर ने किया

प्रातिक्रिया दे

Back to top button