चलो अड़भार-2 अप्रैल को श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति द्वारा निकाली जाएगी मां अष्टभुजी देवी की पैदल पदयात्रा, हजारों की संख्या में माता रानी के भक्त होंगे शामिल, 2 अप्रैल की रात्रि अड़भार में होगा विशाल भंडारे का आयोजन

चलो अड़भार-2 अप्रैल को श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति द्वारा निकाली जाएगी मां अष्टभुजी देवी की पैदल पदयात्रा, हजारों की संख्या में माता रानी के भक्त होंगे शामिल, 2 अप्रैल की रात्रि अड़भार में होगा विशाल भंडारे का आयोजन kshititech
मां अष्टभुजी की पदयात्रा का आमंत्रण आप सभी भक्तजनों के लिए

2 अप्रैल को चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति द्वारा निकाली जाएगी मां अष्टभुजी देवी की पैदल पदयात्रा, हजारों की संख्या में माता रानी के भक्त होंगे शामिल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति शक्ति द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर आगामी 2 अप्रैल 2025 दिन- बुधवार को शाम 4:00 बजे से श्री महामाई ताई मंदिर शक्ति से मां अष्टभुजी देवी अड़भार की पैदल पदयात्रा निकाली जाएगी तथा इस पदयात्रा का शुभारंभ मां महामाई दाई की पूजा अर्चना कर होगा तथा इस यात्रा में हजारों की संख्या में माता रानी के भक्त शामिल होंगे तो वहीं पैदल पदयात्रा के अष्टभुजी देवी अड़भार पहुंचने के बाद वहां रात्रि समय विशाल भंडारे का भी आवेदन किया गया है, चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति शक्ति के सदस्यों ने सभी भक्तजनों, धर्म प्रेमियों को इस पैदल पदयात्रा में शामिल होकर पुण्य का भागी बनने का आग्रह किया है, तो वहीं इस पदयात्रा कार्यक्रम को लेकर वृहद रूप से तैयारी की जा रही है एवं शक्ति से अड़भार के बीच जगह-जगह पैदल यात्रियों की सेवा एवं स्वल्पाहार की भी व्यवस्था लोगों द्वारा की जाएगी श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति के संयोजक श्यामसुंदर अग्रवाल चूड़ी वाले, अध्यक्ष हेमंत देवांगन एवं यात्रा प्रभारी रमेश देवांगन के मार्गदर्शन में समिति के सभी सदस्य इस यात्रा को सफल बनाने में जुटे हुए हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading